INODRE UPDATE : निगम की 3473 दुकानों का माफ हो सकता है किराया
इंदौर। नगर निगम के मार्केटों में 3473 दुकानें हैं, जिनका किराया माफ करने की मांग दुकानदारों द्वारा की जा रही है। निगम का कहना है कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर प्रशासक यानी संभागायुक्त को भिजवा दिया है और वहां से मंजूरी के बाद राज्य शासन को भेजा जाएगा, क्योंकि शासन की अनुमति के बाद ही किराया माफ किया जा सकता है। 1 करोड़ 12 लाख रुपए का दो माह का अप्रैल-मई का किराया निगम माफ कर सकता है, क्योंकि इस अवधि में लॉकडाउन था।
गत वर्ष लगे लॉकडाउन में भी नगर निगम ने अपने मार्केट के दुकानदारों को किराया माफ कर सुविधा दी थी। इस बार भी अप्रैल-मई में लॉकडाउन रहा और दुकानें बंद रही। लिहाजा सभी दुकानदारों ने कहा कि निगम किराया माफ कर राहत दे। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर मार्किट विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव तैयार किया। उपायुक्त मार्केट विभाग लोकेन्द्रसिंह सोलंकी ने पुष्टि करते हुए बताया कि संभागायुक्त व निगम प्रशासक को किराया माफ करने का प्रस्ताव भिजवा दिया है। 3473 दुकानों का लगभग 1 करोड़ 12 लाख रुपए दो माह का किराया होता है। प्रशासक की मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव शासन के पास जाएगा, क्योंकि निगम अधिनियम के मुताबिक शासन को ही इस तरह का अधिकार प्राप्त है। इंदौर के जनप्रतिनिधि भी शासन स्तर से किराया माफ करवाने के प्रयासों में जुटे हैं। वहीं अन्य दुकानदारों-व्यापारियों की यह भी मांग है कि निगम सम्पत्ति कर, जल कर के साथ कचरा संग्रहण शुल्क को भी माफ करे। इसी तरह बिजली कम्पनी से भी कारोबारियों की यही मांग है। इंदौर में सख्त लॉकडाउन के चलते दो माह तक अत्यावश्क सेवाओं को छोडक़र सभी तरह के कारोबार बंद रहे, फिर भी सरकारी विभागों को टैक्स और निर्धारित शुल्क चुकाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े : प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या, मौत से पहले विडिओ बनाकर दोस्त को भेजा
INDORE UPDATE : अब सरकारी ऑफिस और शराब दुकानों में पूछा जायेगा वैक्सीन लगी की नहीं, आदेश जारी
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
त्यौहारों में नकली या मिलावटी मावा, घी, पनीर और मिष्ठान बिकने नहीं पाएं : कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देश के प्रख्यात युवा कथा वाचक इन्द्रेश जी उपाध्याय के लिए एक लाख वर्गफीट मैदान में विशाल पांडाल तैयार : इंदौर में 23 से भागवत ज्ञानामृत की वर्षा करेंगे
दिल्ली के लाल किला मैदान में गूंजेगा वैराग्य का जयघोष - 25 अक्टूबर को इतिहास रचेगी भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा
सकल जैन समाज ने 20 वर्ष की सजा व कड़े कानून की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन : मंदिरों में चोरी और ग्रंथों की बेअदबी पर फूटा आक्रोश