📅 Friday, 23 October 2026 | 08:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,490 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
उज्जैन

प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या, मौत से पहले विडिओ बनाकर दोस्त को भेजा

📅 23 June 2021, 07:57 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या, मौत से पहले विडिओ बनाकर दोस्त को भेजा
प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या, मौत से पहले विडिओ बनाकर दोस्त को भेजा

उज्जैन। उज्जैन में एक प्रेमी प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका नाबालिग थी। दोनों ने सुसाइड का वीडियो अपने दोस्त को पोस्ट किया। आत्महत्या का ये मामला उज्जैन के भैरवगढ़ थाना इलाके का है। सोमवार शाम से लड़का-लड़की दोनों घर से लापता थे। घर से भागकर दोनों ने उन्हेल मार्ग के एक ढाबे पर जहर खाया और फिर अपने एक मित्र को घटना की जानकारी दी। घर वाले पहुंचते इससे पहले प्रेमी प्रेमिका की हालत बिगड़ने लगी। लड़के के दोस्त ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन वंहां भी हालत नाजुक होने से दोनों को निजी अस्पताल भेज दिया गया जहां दोनों की मौत हो गयी।

परिवार राजी नहीं था

थाना भैरव गड पुलिस ने बताया युवक-युवती के बीच डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध थे। परिवार के लोग इससे नाराज थे। संभवत इसी वजह से दोनों ने ये आत्मघाती कदम उठाया है। लड़का भैरवगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था और फिलहाल आरडी गार्डी अस्पताल में काम करता था। नाबालिग लड़की की उम्र 17 वर्ष थी वो इंदिरा नगर में रहती थी। दोनों कल शाम से घर से गायब थे।

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

भैरवगढ़ थाने के एएसआई राहुल चौहान ने बताया दोनों के परिवार को इनके प्रेम संबंध की खबर थी। लड़की के परिवार वाले इससे नाराज़ थे। इसलिए दोनों ने आत्महत्या कर ली। लड़के के परिवार वालों ने बताया कि दोनों ने जहर खाने से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया जिसमे उन्होंने आत्महत्या की वजह भी बतायी है। वीडियो लड़की के मोबाइल से शूट किया गया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें