इंदौर जीपीओ में जिन शासन एकता संघ पर विशेष डाक आवरण जारी : डाक इतिहास में दर्ज हुई जैन एकता की गाथा
राजेश जैन दद्दू
इंदौर. इंदौर के डाक इतिहास में मंगलवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। फिलेटेलिक ब्यूरो, जीपीओ इंदौर में राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के स्थापना दिवस के द्वितीय वर्ष के अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने विशेष डाक आवरण और विशेष विरूपण मुहर जारी की।
राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि जिन शासन एकता संघ की स्थापना परम पूज्य तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा आशीर्वाद से 12 अक्टूबर 2024 को विजयादशमी पर भाग्योदय तीर्थ सागर में हुई थी। दो वर्षों में ही संघ ने 'जैनम् जयतु शासनम्' के उद्घोष के साथ पूरे देश में जिन शासन की एकता का अलख जगाया है।
डाक विभाग के इस सम्मान पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गोहिल, मंयक जैन प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि यह केवल एक डाक टिकट नहीं, बल्कि जैन एकता को सरकारी मान्यता है। यह आवरण आने वाली पीढ़ियों तक हमारी एकता संगठन के संदेश को पहुँचाएगा।
इस आवरण के प्रस्तावक प्रसिद्ध फिलेटेलिस्ट जयंत डोसी रहे। कार्यक्रम में पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि डाक विभाग ऐसी ऐतिहासिक संस्थाओं को सम्मान देना अपना कर्तव्य मानता है।
इस उपलब्धि पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन आनंद नवीन गोधा हर्ष जैन अक्षय कासलीवाल राहुल स्पोर्ट्स हंसमुख गांधी टीके वेद एवं महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन रेखा जैन श्रीफल आदि ने डाक विभाग का आभार व्यक्त किया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
त्यौहारों में नकली या मिलावटी मावा, घी, पनीर और मिष्ठान बिकने नहीं पाएं : कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देश के प्रख्यात युवा कथा वाचक इन्द्रेश जी उपाध्याय के लिए एक लाख वर्गफीट मैदान में विशाल पांडाल तैयार : इंदौर में 23 से भागवत ज्ञानामृत की वर्षा करेंगे
दिल्ली के लाल किला मैदान में गूंजेगा वैराग्य का जयघोष - 25 अक्टूबर को इतिहास रचेगी भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा