अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद का मानव सेवा अभियान : 27 परिवारों में बाँटी दशहरे की खुशियाँ
सेवा ही सच्ची पूजा है के भाव से अंजना संभाग ने किया खाद्य सामग्री का वितरण, रंगोली और गरबा से सजा बस्ती का आंगन
राजेश जैन दद्दू
इंदौर. अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, मेन शाखा इंदौर के अंजना संभाग* ने एक बार फिर मानव सेवा और नारी शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। परिषद द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत नगर के इदरीस नगर बस्ती के 27 जरूरतमंद परिवारों को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाने हेतु आवश्यक खाद्य एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया।
यह सेवा कार्य परिषद की परम्परा अनुसार प्रत्येक वर्ष नवमी के दिन किया जाता है, ताकि वंचित वर्ग भी त्योहार की खुशियों में शामिल हो सके।कार्यक्रम का शुभारंभ जैन धर्म के मंगल उद्घोष "जियो और जीने दो" के साथ हुआ। अंजना संभाग की बहनों ने कहा, "जरूरतमंद परिवारों के बीच कुछ आवश्यक सामग्री बाँटकर मन को असीम सुकून मिला। हमारी कोशिश छोटी हो सकती है, लेकिन बस्ती वालों के चेहरे की मुस्कान अनमोल थी।"
सामूहिक सहयोग से सफल हुआ आयोजन : इस पुनीत कार्य में संभाग की सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया.
इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन प्रांतीय पदाधिकारी पुष्पा काला, स्मृति जैन सहित परिषद की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। सभी ने इस सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता की। केंद्रीय अध्यक्ष शकुंतला जैन एवं प्रांतीय अध्यक्ष माधवी जैन ने इस सेवा कार्य के लिए अंजना संभाग की पूरी टीम को आशीर्वाद एवं साधुवाद दिया है। सकल जैन समाज ने महिला परिषद के इस कार्य को "सेवा ही सच्ची पूजा है" का जीवंत उदाहरण बताते हुए सराहना की है।

फोटो कैप्शन : इदरीस नगर बस्ती में 27 जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री वितरण के बाद अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, मेन शाखा इंदौर, अंजना संभाग की सदस्याएँ एवं बस्ती की महिलाएँ।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
त्यौहारों में नकली या मिलावटी मावा, घी, पनीर और मिष्ठान बिकने नहीं पाएं : कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देश के प्रख्यात युवा कथा वाचक इन्द्रेश जी उपाध्याय के लिए एक लाख वर्गफीट मैदान में विशाल पांडाल तैयार : इंदौर में 23 से भागवत ज्ञानामृत की वर्षा करेंगे
दिल्ली के लाल किला मैदान में गूंजेगा वैराग्य का जयघोष - 25 अक्टूबर को इतिहास रचेगी भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा