Indore update : खाटू श्याम मंदिर पर भक्तों ने खेली श्याम बाबा संग फूलों की होली
इंदौर :
एबी रोड मालवीय नगर इंदौर स्थित खाटू श्याम मंदिर पर रविवार दोपहर को फाग महोत्सव में अनूठा नजारा देखने को मिला, जब सैकड़ों भक्तों ने खाटू श्याम बाबा के संग प्राकृतिक अबीर-गुलाल एवं फूलों से होली खेली। इस अवसर पर बाबा श्याम का आकर्षक पुष्प श्रृंगार कर 56 भोग समर्पित किए गए। श्रृंगार के लिए कोलकाता से विशेष रूप से पुष्प मंगवाए गए थे।
समाजसेवी विष्णु बिंदल भी महोत्सव में शामिल हुए। खाटू श्याम सेवक समिति के मदनलाल शर्मा, रामकुमार अग्रवाल एवं राजकुमार चितलांगिया ने बताया कि इस मौके पर बड़ी संख्या में श्याम भक्त महिला –पुरुषों द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें भजनांजलि के माध्यम से खाटू श्याम बाबा के प्रति भावांजलि समर्पित की गई। समिति की ओर से ओम शर्मा मंडावरिया, अनिल तांबी, सुरेश रामपीपल्या, मनोज चितलांगिया, वेदप्रकाश शर्मा आदि ने सभी श्याम भक्तों की अगवानी की। करीब तीन घंटे चले इस फाग महोत्सव में दूर-दूर के श्याम भक्त शामिल हुए।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा में पधारने हेतु आग्रह: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से श्री मनीष शर्मा की आत्मीय भेंट
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु बागोरा का आकस्मिक निधन : अंतिम यात्रा कल