indore news : राज्यस्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता में मनीषा जोशी को मिला तृतीय स्थान
📅 25 January 2024, 01:17 AM
•
✍️ sunil paliwal-Anil Bagora
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर :
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 हेतु मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित स्वीप एक्टिविटी के तहत राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता में इंदौर की मनीषा जोशी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है.
उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज 25 जनवरी 2024 को भोपाल में आयोजित पुरस्कार समारोह में आमंत्रित किया गया है. तृतीय पुरस्कार के लिए 5100 रुपये की राशि तय की गई थी.
मनीषा जोशी ने प्रतियोगिता के लिए “न कोई लालच, न कोई भय-वोट करेंगे होकर निर्भय”, “निर्भीक होकर करो मतदान-लोकतंत्र की बढ़ेगी शान” दो स्लोगन भेजे थे. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने मनीषा जोशी को इस उपलब्धि पर बधाई दी है.
बता दें कि प्रतियोगी मनीषा ने एम ए (अंग्रेज़ी साहित्य) की पढ़ाई की हुई है. वे वर्तमान में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में क्रिएटिव राइटर के रूप में कार्यरत है. मनीषा जोशी पत्रकार के.एल. जोशी की सुपुत्री हैं.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
झलकारी बाई के सम्मान पर सियासत की बेड़ियां क्यों? : 30 वर्षों का संघर्ष, घोषणाओं और आश्वासनों का दौर... आखिर कब स्थापित होगी वीरांगना की प्रतिमा? : कोली/कोरी समाज की हुई मांग तेज
मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के संकेत : ACS, PS, कमिश्नर और कलेक्टरों के प्रभावित होगे