📅 Monday, 26 October 2026 | 03:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,659.82 ▲ +535.99 (+0.73%) • निफ्टी 50: 22,753.20 ▲ +153.20 (+0.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,150 • 🥈 चांदी (1kg): ₹201,200 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore News : अखंड धाम पर होने वाले संत सम्मेलन के पूर्व सनातन हिंदू : गुरूकुल के लिए अनुदान की मांग

📅 09 December 2024, 12:39 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : अखंड धाम पर होने वाले संत सम्मेलन के पूर्व सनातन हिंदू : गुरूकुल के लिए अनुदान की मांग
Indore News : अखंड धाम पर होने वाले संत सम्मेलन के पूर्व सनातन हिंदू : गुरूकुल के लिए अनुदान की मांग

बिजासन रोड स्थित अखंड धाम आश्रम पर 15 से 21 दिसम्बर तक होने वाले अ.भा. संत सम्मेलन की तैयारियों पर  बैठक

इंदौर. बिजासन रोड स्थित प्राचीन अविनाशी अखंड धाम आश्रम पर 15 से 21 दिसंबर 2024 तक होने वाले 57वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजित बैठक में उपस्थित बंधुओं ने सनातन हिन्दू धर्म की रक्षा की शपथ लेकर मांग की है कि शासन को अखंड धाम आश्रम पर चल रहे गुरूकुल के लिए अनुदान की व्यवस्था तुरंत लागू करना चाहिए, ताकि सनातन धर्म से जुड़े बालकों को धर्म और संस्कृति के माध्यम से जोडा जा सके। इसी तरह एयरपोर्ट रोड पर अग्रवाल समाज द्वारा नगर निगम के सहयोग से अखंड द्वार का निर्माण करने का निर्णय भी लिया गया। 

आश्रम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप महाराज के सानिध्य में 57वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन की कार्रवाई को अंतिम रूप देने हेतु साध्वी अर्चना दुबे पार्षद अश्विन शुक्ला, ठा. विजयसिंह परिहार, विनित शुक्ला, अशोक चौहान, ज्योति श्रीवास्तव, पार्षद मृदुल अग्रवाल की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में श्रद्धा सुमन सेवा समिति, पश्चिम क्षेत्र  अग्रवाल संगठन, विजय नगर अग्रवाल महासंघ, छत्रीबाग जनसेवा समिति, अखंड युवा मंडल, नवलखा अग्रवाल संगठन एवं सनातन महिला मंडल से जुड़े सदस्यों ने संत सम्मेलन में हर संभव सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया। 

बैठक में अध्यक्ष हरि अग्रवाल संयोजक किशोर गोयल, सचिन सांखला एवं भावेश दवे ने सम्मेलन की रूपरेखा बताई। इस अवसर पर राजेश बिंजवे, मुरलीधर  धामानी, महेन्द्र विजयवर्गीय, स्वामी राजानंद, राजेन्द्र गोयल, राजेश गोयल, अजय मंगल, के.के. गोयल, राजेन्द्र मित्तल, दिनेश जिंदल, राजेन्द्र गुप्ता, अनिल अग्रवाल आदि ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अतिथियों का स्वागत परीक्षित पंवार, रणधीर दग्धी, अशोक गोयल आदि ने किया। संचालन हरि ग्रवाल और किशोर गोयल ने किया तथा आभार माना भावेश दवे ने।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें