📅 Monday, 09 November 2026 | 01:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 80,999.40 ▲ +1,689.40 (+2.13%) • निफ्टी 50: 24,986.40 ▲ +449.80 (+1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था पर डाका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

📅 05 November 2025, 05:18 PM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था पर डाका, पुलिस ने किया गिरफ्तार
indoremeripehchan : शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था पर डाका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर.

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित शिव मंदिर में सोमवार रात श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया। एक युवक दर्शन के बहाने मंदिर में आया और कुछ ही देर बाद दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपए चोरी कर लिए। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल मंदिर के पुजारी गणेश कालदाते, जब शाम को मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दानपेटी का ताला टूटा हुआ है। तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक युवक चोरी करते हुए साफ नजर आया। फुटेज में दिखा कि आरोपी पहले मंदिर में आया, भगवान के दर्शन किए और थोड़ी देर बाद बाहर निकल गया। कुछ मिनट बाद वह फिर लौटा और सीधे दानपेटी के पास पहुंचा।

उसने ताला तोड़ा और भीतर रखे रुपए निकाल लिए। चोरी के बाद वह बेहद आराम से मंदिर से निकल गया, मानो कुछ हुआ ही न हो। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान राजीव पुत्र रामरतन चौहान, निवासी मेघदूत नगर, के रूप में की। विजयनगर पुलिस ने राजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें