📅 Sunday, 27 September 2026 | 10:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज इंदौर में

📅 14 December 2022, 01:10 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज इंदौर में
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज इंदौर में

इंदौर : इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र 14 दिसंबर 2022 बुधवार को प्रातः 10:45 इंदौर आएंगे वे यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डॉ. मिश्र सुबह 11:45 बजे भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव पहुंचकर दर्शन और पूजा करेंगे तथा भगवान परशुराम मंदिर का निरीक्षण करेंगे।

वे दोपहर 1 बजे इंदौर आएंगे और पंचम की फेल में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. मिश्र दोपहर 3:30 बजे रेसीडेंसी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। शाम  4 बजे डॉ. अंबेडकर नगर महू स्थित शासकीय विद्यालयों के नामकरण के संबंध में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। शाम 4:30 बजे सिंगापुर टाउनशिप में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होंगे। वे इसी दिन शाम 6:30 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें