इंदौर
अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम पुरोहित, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण व्यास एवं सचिव श्री हरलाल पालीवाल निर्विरोध निर्वाचित
Ayush paliwal...✍️
पालीवाल शिक्षा एंव विकास समिति की साधारण सभा संपन्न
इंदौर। पालीवाल समाज के लिए खुशी की बात है कि समाजबंधुओं के आर्थिक सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में अनुपम सराहनीय कार्य करने का बीड़ा उठा रखा है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। पालीवाल शिक्षा एंव विकास समिति की साधारण सभा 24 जून 2018 को श्री पालीवाल बाल विनय मंदिर परिसर में मौजूद सदस्यों के समक्ष समिति अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम पुरोहित की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम समिति के संरक्षक सदस्य एवं पालीवाल समाज 24 श्रेणी इंदौर के पूर्व सचिव स्व श्री घनश्याम पालीवाल को आत्मीय श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
तद्पश्चात् पालीवाल शिक्षा एंव विकास समिति के संबंध में वर्ष 2017-2018 की गतिविधियों की जानकारी सचिव श्री हरलाल पालीवाल ने सभा में प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष श्री राजेश जोशी ने वार्षिक लेखा पत्रक प्रस्तुत करने पर सर्वसहमति से साधारण् सभा में अनुमोदित किये। आगामी त्रैवार्षिक निर्वाचन की जानकारी चुनाव अधिकारी श्री प्रभुशंकर पुरोहित ने सभा के सम्मुख प्रस्तूत की 14 प्रत्यशियो के नामांकन प्राप्त हुए। उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। तत्पश्चात निर्वाचित सदस्यों ने 7 सदस्यों का मनोनयन कर 21 सदस्यों का गठन कर सर्वानुमति से पदाधिकारियों का चयन किया जो निम्नानुसार है।
अध्यक्ष - श्री पुरूषोत्तम पुरोहित
उपाध्यक्ष - श्री प्रतापमल जोशी
उपाध्यक्ष - श्री लक्ष्मीनारायण व्यास
सचिव - श्री हरलाल पालीवाल
सहसचिव - श्री जगदीश जोशी
कोषाध्यक्ष - श्री राजेश जोशी
सहित कार्यकारिणी सदस्यों में सर्वश्री उदयशंकर व्यास, ओमप्रकाश जोशी, विजय जोशी, रामचन्द्र बागोरा, भोलीराम त्रिवेदी, भोलीराम पुरोहित, बंशीलाल जोशी, अशोक पालीवाल, पुरुषोतम बागोरा, परसराम जोशी, अंबालाल जोशी, प्यारचंद जोशी, सतीश जोशी, मनीष पुरोहित का चयन किया गया। आभार सहसचिव जगदीश जोशी ने माना। पधारे हुए सभी सम्मानीय सदस्यों का अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम पुरोहित द्वारा गुलाब की कली प्रदान कर सम्मान किया गया। पालीवाल शिक्षा एंव विकास समिति की साधारण सभा संपन्न हुई। पालीवाल वाणी समाचार पत्र की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं...एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
पालीवाल वाणी ब्यूरो-आयुष पालीवाल...✍️
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए-
E-mail.paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...