📅 Friday, 30 October 2026 | 07:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

मुख्यमंत्री ने न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, यूके, यूएई आदि देशों से आये अतिथियों से की मुलाकात : फ्रेंड्स ऑफ एमपी चैप्टर लीडर्स एवं डेलीगेट्स को किया सम्बोधित

📅 08 January 2023, 02:55 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुख्यमंत्री ने न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, यूके, यूएई आदि देशों से आये अतिथियों से की मुलाकात : फ्रेंड्स ऑफ एमपी चैप्टर लीडर्स एवं डेलीगेट्स को किया सम्बोधित
मुख्यमंत्री ने न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, यूके, यूएई आदि देशों से आये अतिथियों से की मुलाकात : फ्रेंड्स ऑफ एमपी चैप्टर लीडर्स एवं डेलीगेट्स को किया सम्बोधित

मुख्यमंत्री श्री चौहान होटल अंबर गार्डन में आयोजित डिनर में हुए शामिल

इंदौर :

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर पहुंचे। इंदौर में मुख्यमंत्री श्री चौहान होटल अंबर गार्डन में आयोजित डिनर में शामिल हुए। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री निशिथ प्रामाणिक, मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, विदेश सचिव श्री औसाफ़ सैयद सहित अन्य अधिकारी और प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पधारे अतिथि गण आदि सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, यूके, यूएई आदि देशों से आये अतिथियों से मुलाकात भी की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंबर गार्डन में फ्रेंड्स ऑफ एमपी चैप्टर लीडर्स एवं डेलीगेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का दिल है और आप दिल के टुकड़े है। उन्होंने कहा कि अतिथियों के आगमन से मध्यप्रदेश आनंद, उल्लास और प्रसन्नता से भरा हुआ है। अतिथियों के स्वागत के लिये पूरा क्षेत्र सजा हुआ है। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वछता में छटवी बार नंबर वन बना है। सचमुच में अद्भुत है अपना इंदौर।

मुख्यमंत्री ने अतिथियों से कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ-साथ, ग्लोबल‌ इन्वेस्‍टर्स समिट में भी जरुर भाग लें एवं निवेश के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट है, मध्यप्रदेश लेपर्ड स्टेट है, कल्चर स्टेट है और अब तो चीता स्टेट भी बन गया है। अतिथियों से आग्रह किया कि वे महाकाल लोक भी जरूर देखें। उन्होंने कहा कि आपके आगमन को हम यादगार बनाना चाहते हैं इसके लिए ग्लोबल गार्डन बनाया गया है।

ग्लोबल गार्डन में एक पेड़ मैं आपके नाम का चाहता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे और आपके रिश्ते और मजबूत हों इसके लिए एक्सक्यूटिव समिति बनाया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के परिवारों के लिए हम खड़ें हैं। प्रवासियों के परिवार के लिये अलग से पोर्टल बना कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इंदौर आपका स्वागत करता है, मध्यप्रदेश स्वागत करता है, यह देश स्वागत करता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें