📅 Thursday, 05 November 2026 | 09:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 79,310.01 ▲ +2,392.11 (+3.11%) • निफ्टी 50: 24,536.60 ▲ +725.80 (+3.05%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,890 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,300 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

अग्रवाल समाज के अ.भा. परिचय सम्मेलन के लिए आई 1240 प्रविष्ठियां, सभी तैयारियां पूरी

📅 28 February 2024, 12:24 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अग्रवाल समाज के अ.भा. परिचय सम्मेलन के लिए आई 1240  प्रविष्ठियां, सभी तैयारियां पूरी
अग्रवाल समाज के अ.भा. परिचय सम्मेलन के लिए आई 1240 प्रविष्ठियां, सभी तैयारियां पूरी

गांधी हाल में 2 से 4 मार्च तक जुटेंगे देश के 12 राज्यों से आने वाले प्रत्याशी 

इंदौर : समाजसेवी मिश्रीलाल गोयल की पुण्य स्मृति में श्री अग्रवाल महासभा की मेजबानी में 2 से 4 मार्च 2024 तक गांधी हाल में होने वाले 31वें अ.भा. निशुल्क परिचय सम्मेलन के लिए कुल 1240 प्रविष्ठियां प्राप्त हो चुकी है। इनमें 560 युवतियां 655 युवक एवं 25 विशिष्ट श्रेणी के प्रत्याशी शामिल हैं। अधिकांश प्रत्याशी उच्च शिक्षित एवं अच्छे पैकेज पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत अथवा स्वयं के स्थापित कारोबार से जुड़े हैं। सम्मेलन की सभी तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है।

महासभा के समन्वयक संतोष गोयल, अध्यक्ष डॉ. सतीश गोयल एवं महामंत्री अजय बंसल ने बताया कि देश के 12 राज्यों के प्रत्याशी इस परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रविष्ठियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित थी, लिहाजा कुल 1240 प्रविष्टियां प्राप्त हुई है। इनकी औसत आयु 28 से 32 वर्ष है। इन सभी प्रविष्ठियों का प्रकाशन बहुरंगी परिचय पुस्तिका में किया जा रहा है। विशिष्ट श्रेणी के प्रत्याशियों के लिए भी परिचय सम्मेलन में एक सत्र रखा जाएगा, वही पालकों की सुविधा के लिए स्पॉट पंजीयन की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि कोई भी प्रत्याशी वंचित न रहे।

आयोजन समिति की बैठक मालवा मिल चौराहा स्थित गोयल हाउस पर समाजसेवी गोविंद सिंघल के आतिथ्य में हुई, जिसमें सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई।  बैठक में मनीष जैन, एल.बी. अग्रवाल,श्याम अग्रवाल ,रमेश तायल, श्याम गोयल, नवीन गोयल, इंदु अग्रवाल, राजेश इंजीनियर तथा श्रीमती उर्मिला गोयल, पुष्पा गुप्ता एवं पिंकी अग्रवाल ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। गांधी हाल में 2 से 4 मार्च तक आयोजित इस सम्मेलन के लिए आकर्षक शामियाने, मंच, मेगा स्क्रीन एवं बैठक व्यवस्था सहित अनेक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक सम्मेलन की तरह इस बार भी सभी प्रत्याशियों का एक बड़ा कोलाज तैयार कर सम्मेलन स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि सभी मेहमान अपनी पसंद के प्रत्याशी का सचित्र विवरण एवं संपर्क सूत्र देखकर उससे तुरंत संपर्क कर सके।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें