Breaking News
आज का राशिफल 30 नवंबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान,पढ़ें इजराइली सैनिकों ने दो फिलिस्तीनी बच्चों को गोली मारी शव के साथ एक साल से सो रही थीं बेटियां : दो बेटियों ने मां का अंतिम संस्कार नहीं किया स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भैंस देखना मतलब अमीर बनना, लेकिन अगर पूंछ दिख जाए तो फिर..., जानिए मणिपुर के सबसे पुराने अलगाववादी संगठन ने डाले हथियार, गृहमंत्री अमित शाह ने दी जानकारी
Thursday, 30 November 2023

इंदौर

इंदौर में आप नेता के खिलाफ होगा प्रकरण दर्ज - ब्राह्मण संगठनों की कडे़ शब्दों में निंदा

16 July 2016 09:15 AM Virendra Vyas
pइंदड़र,अखिल,भारतीय,ब्राह्मण,एकता,परिषद,राष्��्रीय,अध्यक्ष,श्री,अनिल,तिवारी,एवं,प्रवक्ता,विनोद,जोशी,पालीवाल,वाणी,बताया,गुजरात,में,आप,पार्��ी,महिला,नेता,संगीता,चंदपा,द्वारा,ब्राह्मणों,भड़वे

इंदौर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल तिवारी एवं प्रवक्ता श्री विनोद जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया की गुजरात में आप पार्टी की महिला नेता संगीता चंदपा द्वारा ब्राह्मणों को ये भड़वे होते हैं, खुद कुछ नहीं करते जैसे अपमान जनक शब्द बोलकर आप पार्टी की महिला नेता संगीता चंदपा ने ब्राह्मण समाज को सरेआम गाली ने की दोषी है। जिसकी जितनी भात्र्सना की जाएं कम है। आम आदमी पार्टी की इस महिला नेता पर संघठन थ्प्त् दर्ज करवाने की तैयारी कर रहा है। श्री अनिल तिवारी एवं श्री विनोद जोशी ने आगे बताया की आम आदमी पार्टी जो राजनीति में प्रतिदिन विवादों का पर्याय बन चुकी हैं। आम आदमी पार्टी के संचालक श्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के ढेरों नेता आए दिन विवादित बयान देते आ रहे हैं। इस बार गुजरात के गिर से आम आदमी पार्टी की महिला नेता संगीता चंदपा ने सरेआम गालियाँ देते हुए समस्त ब्राह्मण समाज का अपमान किया।
गुजरात सहित भारत में अनेक जगहों पर आप पार्टी की महिला नेता संगीता चंदपा के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की जाने लगी हैं। गुजरात में भी इस आम आदमी पार्टी की नेता के खिलाफ थ्प्त् भी दर्ज कराई जा चुकी हैं

आप नेता के बोल

आप पार्टी की महिला नेता संगीता चंदपा ने कहा है कि - ब्राह्मण बोलते हैं कि गाय की रक्षा करो, गाय में 33 करोड़ देवी देवता होते हैं। मैं खुले आम कहती हूँ कि ये ब्राह्मण भड़वे होते हैं, खुद कुछ नहीं करते, गाय के लिए चारा भी नहीं देते और बोलते है कि गाय की रक्षा करो।

ब्राह्मण संगठनों का कडा विरोध :-

आप पार्टी की महिला नेता संगीता चंदपा को चेतावनी देते हुए श्री अनिल तिवारी और श्री विनोद जोशी ने कहा की ब्राह्मणों को कमजोर मत समझो आम आदमी पार्टी की महिला नेता संगीता चंदपा ब्राह्मणों के बारे में बोलने से पहले अपनी औकात में रहे। मत भूलों की ब्राह्मणवाद के कारण आम पार्टी दिल्ली में मजे ले रही है। हमें इतना कमजोर मत समझो हम अपनी औकात पर आ गए तो आम पार्टी का नाम लेना वाला हिन्दुस्तान में कोई नहीं होगा।

इंदौर में भी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल तिवारी एवम प्रवक्ता श्री विनोद जोशी एवं राष्ट्रीय मासिक समाचार पत्र पालीवाल वाणी के प्रधान संपादक श्री सुनील पालीवाल ने बताया कि इंदौर में एक बड़ा प्रदर्शन करने के लिए भी ब्राह्मण संगठन से चर्चा की जा रही है। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, पालीवाल वाणी, समूह, संस्था ब्राह्मण परिवार, इंदौर, विप्र फाउंडेशन सुरत के श्री तुलसी पालीवाल ने भी कडे शब्दों में निंदा की। अध्यक्ष श्री अनिल तिवारी ने कहा है कि गुजरात में अपनी मजबुती के लिए आम आदमी पार्टी विवादों का सहारा ले रही है। आम आदमी पार्टी को इस नेता के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। हम इंदौर में उसे घुसने नहीं देगें। तब तक माफी नहीं मांगती उसके खिलाफ सतत् प्रदर्शन करते रहेगे।

आप लोगों ने भी की निंदा

सर्वश्री संघगठन के संयोजक तुषार जमींदार, महामंत्री बबलू शर्मा, सचिव प्रमेन्द्र जोशी, प्रथम जोशी, आकाश शर्मा, रवि शुक्ला, पुरूषोत्तम बागोरा, इंदौर अध्यक्ष कैलाश पालीवाल भावना शर्मा सहित पालीवाल वाणी के प्रधान संपादक सुनील पालीवाल, अनिल बागोरा, महेश जोशी, पुलकित पुरोहित, विरेन्द व्यास, ललित पुरोहित, दिनेश जोशी (दिग्गज), अखिलेश जोशी, रोहित पालीवाल, आयुष पालीवाल कैलाश पालीवाल, सुरेश पालीवाल,उमेश जोशी, संस्था दवे ग्रुप से सुरेश दवे, कैलाश दवे, मयंक दवे, ने उक्त बयान की कड़े शब्दों मे निंदा करते हुए उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।

Gujrat Aam Aadmi Party Leader Sangita Chandapa Abusing Brahman

Gujrat, Aam Aadmi Party, Indore, Delhi, Latest News, Abusing Brahman, Sangita Chandapa, Arvind Kejriwal, आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल, संगीता चंदपा, महिला नेता, ब्राह्मण समाज, Indore LAtest News

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News