📅 Tuesday, 15 September 2026 | 03:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,450 🥈 चांदी (1kg): ₹237,800 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

इंदौर गौरवान्वित : राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली द्वारा टीआई श्रीमती सविता चौधरी को किया कोरोना वॉरियर के रूप सम्मानित

📅 01 February 2021, 02:21 AM ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर गौरवान्वित : राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली द्वारा टीआई श्रीमती सविता चौधरी को किया कोरोना वॉरियर के रूप सम्मानित
इंदौर गौरवान्वित : राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली द्वारा टीआई श्रीमती सविता चौधरी को किया कोरोना वॉरियर के रूप सम्मानित

इंदौर । राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली द्वारा इंदौर के पुलिस थाना रावजी बाजार की टीआई श्रीमती सविता चौधरी को कोरोना वॉरियर के रूप में अपनी अभिन्न सेवा प्रदान के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग के 29 वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना काल में अपने अपने कर्तव्यों के तहत उत्कृष्ट योगदान देने पर कोरोना वुमंस वॉरियर्स असली हीरो के रूप में पूरे देश से महिला कर्मचारियों का चयन कर, उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमे मध्यप्रदेश से कोविड -19 लॉक डाउन के दौरान विपरीत परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण से प्रभावित व्यक्तियों के लिए कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों में से पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा निरीक्षक श्रीमती सविता चौधरी, थाना प्रभारी रावजी बाजार, इंदौर का चयन किया गया था। राष्ट्रीय महिला आयोग के उक्त कार्यक्रम में इंदौर पुलिस का गौरव बढ़ाते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री श्री रतन लाल कटारिया, महिला आयोग की अध्यक्ष सुश्री रेखा शर्मा व अन्य पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षक श्रीमती सविता चौधरी को उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Barora ...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें