इंदौर की महिला आरक्षक निकिता जोशी की सतर्कता से 6 साल के मासूम की जिंदगी बचा ली
इंदौर.
इंदौर की महिला आरक्षक निकिता जोशी की सतर्कता, सूझबूझ और अदम्य साहस ने एक 6 साल के मासूम की जिंदगी बचा ली। ड्यूटी खत्म कर जब निकिता परदेशीपुरा पुलिस लाइन स्थित अपने घर पहुंचीं, तभी पास के मंदिर परिसर से बच्चों के घबराकर चिल्लाने की आवाज आई। बिना एक पल गंवाए निकिता मौके पर पहुंचीं, तो देखा कि झाड़ियों में एक बच्चा करंट की चपेट में अचेत पड़ा था और उसके हाथ में बिजली का तार फंसा हुआ था।
गंभीर परिस्थिति में घबराने के बजाय निकिता ने सूझबूझ दिखाई और पास ही मौजूद बच्चों से क्रिकेट का बैट लेकर उसकी मदद से मासूम के हाथ को बिजली के तार से अलग किया। करंट से मुक्त होते ही सहमे हुए बच्चे ने रोते हुए मदद मांगी। निकिता ने फौरन उसे गोद में उठाया और बिना एंबुलेंस का इंतजार किए तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
समय पर मिले सही इलाज से बच्चे की जान बच गई और डॉक्टरों ने पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। मासूम के परिजनों ने निकिता की इस मानवता और तत्परता के लिए उनका दिल से आभार जताया है, वहीं एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने इस साहसिक कार्य के लिए उन्हें सम्मानित और पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है। निकिता जोशी की यह कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी हम सभी के लिए एक मिसाल है।
आपकी नजर : निकिता जी के बारें में...
Very good Nikita tumne samay per jo pahal ki hai is bacche ke liye Ishwar tumhare sath mein bhi Aisa Hi aage chalkar tumhare har raste saaf Karta Rahe aur tum hamesha sabki madad Karti raho yahi Kamna Karti hun main Jay Mata ki mera khoob Sara Aashirwad beta बहुत-बहुत dhanyvad tumko
दूसरे पुलिस कर्मियों को सीख लेने की आवश्यकता : सुश्री निकता जोशी जी, बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं, अदम्य साहस का परिचय और त्वारित कार्यवाही, पुलिस का दिमाग वास्तव में ऐसा ही होना चाहिए, निकलता जोशी जी, से दूसरे पुलिस कर्मियों को सीख लेने की आवश्यकता है, मानव अधिकार परिषद, का जब भी कोई आयोजन होगा, तो हम निश्चित सम्मानित करने हेतु खोजवाएंगे, हमारा हृदय गर्व से प्रफुल्लित हो गया है,हमारी बेटियां रोज नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, सादर, भारत माता की जय, जय जगत, जय हिन्द, वंदेमातरम, सत्यमेव जयते,
बेटी तुम्हारे इस साहसिक कार्य से न केवल इंदौर शहर बल्कि पूरे देश को गर्व है.
बहन निकिता जोशी जी को उनके साहस और तत्परता के लिए प्रणाम, साधुवाद
मानव सेवा में वर्दी का सम्मान बढ़ाया है निकिता जी आप ने इस नेक कार्य में अपना योगदान देने की तहदिल से बहुत बहुत बधाई
अपने सूझबूझ का अच्छा परिचय दिया समय रहते ही त्वरित निर्णय लेना ही एक अच्छे कर्तव्य निष्ठा व्यक्ति की पहचान है अच्छे कर्म करते रहो फल ईश्वर देता है.
इन्होंने एक बच्चे की जान बचाकर बहुत ही तारीफ है काबिल काम किया है ऐसे लोग हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है दिल से धन्यवाद देते हैं.
इस साहसी कार्य के लिए निकिता जी को विभाग द्वारा एक प्रमोशन मिलना चाहिए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →