📅 Sunday, 13 September 2026 | 09:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

पालीवाल समाज की बिटिया अक्षया जोशी ने वडोदरा कराते में दो सिल्वर मेडल जीते

📅 13 September 2026, 08:41 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज  की बिटिया अक्षया जोशी ने वडोदरा कराते में दो सिल्वर मेडल जीते
पालीवाल समाज की बिटिया अक्षया जोशी ने वडोदरा कराते में दो सिल्वर मेडल जीते

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के समाजसेवी श्री मुरलीधर जोशी (ग्राम. बिजलई) की पौती एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री हीरालाल जी भट्ट (ग्राम. आमली) की नाती और श्री अभिषेक जोशी की नन्हीं बिटिया अक्षया जोशी ने मात्र 6 साल की उम्र में दो सिल्वर मेडल हासिल कर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको प्रभावित किया. इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला था, जिसमें उन्होंने इंदौर और मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल हासिल किया।

स्वतंत्रता राष्ट्रीय ओपन कराटे चौंपियनशिप-2026: यह प्रतियोगिता दिनांक 22 और 23 अगस्त 2026 को समा इंडोर स्टेडियम, वडोदरा में आयोजित की गई. प्रतियोगिता स्पर्धा में अक्षया जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और पालीवाल समाज का नाम रोशन किया हैं. अक्षया जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए. हजारों खिलाड़ियों के बीच हासिल की गई, यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बन गई है. कराते प्रतियोगिता में कई उम्दा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिस्सा लिया.

पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री भुरालाल व्यास, सचिव श्री विजय जोशी, पूर्व कोषमंत्री श्री शिवलाल पुरोहित, पूर्व शिक्षा मंत्री श्री अनिल दवे, पूर्व समाज अध्यक्ष श्री श्याम दवे, पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल किरण, पालीवाल सखी, पालीवाल न्यूज, इंदौर मेरी पहचान मीडिया समूह सहित कई समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए अक्षया जोशी को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी. 

Anil Bagora-Sunil Paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें