📅 Sunday, 13 September 2026 | 11:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

पालीवाल समाज के ब्रह्मलीन श्री फतेहलाल जी जोशी : कलम की ताकत से समाज सुधार में अहम रोल निभाया : शिक्षा फंड को दी मजबूती

📅 13 September 2026, 10:20 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज के ब्रह्मलीन श्री फतेहलाल जी जोशी : कलम की ताकत से समाज सुधार में अहम रोल निभाया :  शिक्षा फंड को दी मजबूती
पालीवाल समाज के ब्रह्मलीन श्री फतेहलाल जी जोशी : कलम की ताकत से समाज सुधार में अहम रोल निभाया : शिक्षा फंड को दी मजबूती

कलम से क्रांति, शब्दों से जनजागरण और विचारों से समाज परिवर्तन की अलख जगाने वाले ब्रह्मलीन श्री फतेहलाल जी जोशी को विनम्र श्रद्धांजलि...

अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी, हिंदी साहित्यकार श्री फतेलाल जी जोशी तंबाकू वालों के नाम से इंदौर से लेकर देश तक सुप्रसिद्व थे. आप बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति साथ-साथ सभी से सहज भावना से मिलकर उनको अपना भक्त बना लेते थे...हर बार की तरहा उन्हें कुछ ना कुछ नया करना या अपनी कलम से समाज को जगाने का काम निरंतर करते रहे... अचानक उनके निधन की खबर से समाज सन्न रहा गया..! 

कला, साहित्य, शिक्षा जैसे अनेक क्षेत्रों में उनका योगदान अतुलनीय रहा...उनकी लेखनी और विचार आज भी समाज को जागरूक करने, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं...

श्री फतेहलाल जी जोशी (ग्राम.दड़वल) समाज सुधारक में अव्वल थे...उनकी बात सभी समाज के सदस्य गहराई से सुनते और उसका पालन भी करते थे...किसी को पता नहीं था कि अचानक कलम खामोश हो जाएगी...

आप कलम से समाज को जगाने वाले, अब कर्म से दिशा दिखा रहे हैं, कलम से समाज जगाने वाले...वे साहित्यकार, लेखक, पत्रकार और विचारक होते हैं, जो अपनी रचनाओं और विचारों के माध्यम से समाज में जागरूकता, चेतना और सकारात्मक बदलाव लाते हैं. साहित्य समाज की वास्तविक स्थिति को कलम को समाज का दर्पण बनाने वाले और सामने रखकर लोगों को सोचने पर मजबूर करता था...

पालीवाल समाज के साथ-साथ पालीवाल वाणी के वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री फतेहलाल जी जोशी (ग्राम.दड़वल) तंबाकू वाले परिवार का नाम तो आप सब जानते हैं, जो हर समय समाजहित में लिखते रहे और सत्य मेव जयते की तरहा अपनी वाणी से समाज को जाग्रृत करते रहे...

आज उसी सोच को आपके परिजनों ने जमीन पर उतारा. और दुसरे को भी सोचने पर मजबूर किया है कि छोटी-छोटी कोशिश भी एक दिन मिल का पत्थर बन जाती है...बस अपनी...अपनी सोच का अंतर हैं...

श्री फतेहलाल जी जोशी की धर्मपत्नी व सुपुत्रों सहित जोशी परिवार ने एक अहम रोल अदा करते हुए पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के द्वार संचालित शिक्षा फंड में 2100 रूपए का सहयोग देकर बताया कि संस्कार ही सबसे बड़ी पूंजी हैं... 

सेवा-ही-संस्कार है :  2100 रुपये का चेक नहीं, 2100 बच्चों के सपनों को सलाम

आज हमारे अपने ब्रह्मलीन श्री फतेहलाल जी जोशी (ग्राम. दड़वल) तंबाकू परिवार वालों ने बता दिया है कि बड़ा दिल पैसे से नहीं, सोच से होता हैं. काश ऐसी सोच सबकी हो जाएं...ताकि हमारे समाज का भविष्य उज्जवल हो जाए...ओर हमारे समाज के बच्चों को छोटी-छोटी जरूरत शिक्षा फंड के माध्यम से पूरी हो जाए... उनकी लेखनी तो हमेशा समाज को आईना दिखाती रही है... आज उनके संस्कारों का दर्पण उनके परिवार ने भी दिखा दिया. धर्मपत्नी और सुपुत्रों की ओर से शिक्षा फंड में दिया गया, उनका छोटा सा सहयोग, हमारे समाज के होनहार छात्रों के लिए किताब-कॉपी नहीं, एक उम्मीद की किरण भी लेकर आया है कि समाज उनके साथ हैं...

पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के शिक्षा मंत्री श्री सुरेश दवे ने कहा कि ये दान नहीं, भविष्य को मजबूत करने की नींव हैं...जोशी परिवार को दिल से नमन... आपने 2100 देकर समाज का दिल जीत लिया. आपने पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री भूरालाल जी व्यास को भी धन्यवाद दिया...

जै चारभुजा री 

पालीवाल वाणी न्यूज

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें