रेडिसन ब्लू की घोर लापरवाही पर जैन समाज एवं शाकाहारी समाज में उबाल, वेज सूप में चिकन परोसने से धार्मिक भावनाएं आहत : राजेश जैन दद्दू
जिन शासन एकता संघ ने जताया कड़ा विरोध, होटल पर कार्रवाई की मांग - राजेश जैन दद्दू
इंदौर. इंदौर के फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में हुई बड़ी लापरवाही को लेकर जैन समाज एवं सकल शाकाहारी वर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है। होटल के वेज काउंटर पर लेमन कोरिएंडर सूप के नाम पर चिकन सूप परोसने के मामले को राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने गंभीर अपराध बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के राष्ट्रीय प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा -
दद्दू जी ने कहा
1. यह घटना बताती है कि होटल में वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग किचन, अलग बर्तन और अलग स्टाफ की कोई व्यवस्था नहीं है। कलर एक जैसा है कहकर पल्ला झाड़ना प्रबंधन की गैर-जिम्मेदारी को दर्शाता है।
2. इंदौर, जो अहिंसा और शाकाहार की नगरी है, यहाँ इस प्रकार की घटना से पूरे देश के शाकाहारी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
3. यदि आज एक सूप में चिकन आ सकता है, तो कल किसी भी शाकाहारी थाली में क्या परोसा जाएगा, इसका क्या भरोसा?
जिन शासन एकता संघ की प्रमुख मांगें -
राजेश जैन दद्दू ने कहा कि यदि होटल प्रबंधन ने 48 घंटे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया और कार्रवाई नहीं हुई तो जिन शासन एकता संघ, सकल जैन समाज एवं शाकाहारी संगठनों के साथ मिलकर रेडिसन ब्लू का शांतिपूर्ण विरोध एवं बहिष्कार करेगा और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
दद्दू ने शाकाहार में विश्वास रखने वाले सभी समाज बंधुओं से अपील की है कि जब तक होटल अपनी व्यवस्था नहीं सुधारता, तब तक ऐसे आयोजनों से दूरी बनाएं जहाँ शाकाहार की पवित्रता का ध्यान न रखा जाता हो।
होटल प्रबंधन सार्वजनिक रूप से लिखित में माफी मांगे और पीड़ित अतिथि से क्षमा याचना करे...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
निगम का सफाई अमला पूरी क्षमता के साथ मैदान में : अधिकारियों को सफाई व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश
इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था एवं सकारात्मक छवि बनाए रखने कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समाज की पंचायतों ने निगम प्रशासन को दिया सहयोग का आश्वासन
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज