📅 Sunday, 13 September 2026 | 03:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

मेहंदी भी नहीं छूटी और फांसी लगा ली : मौत के बाद ससुराल वाले फरार : ससुराल वाले फरार

📅 12 September 2026, 12:25 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेहंदी भी नहीं छूटी और फांसी लगा ली : मौत के बाद ससुराल वाले फरार : ससुराल वाले फरार
मेहंदी भी नहीं छूटी और फांसी लगा ली : मौत के बाद ससुराल वाले फरार : ससुराल वाले फरार

इंदौर.

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में नवविवाहिता शिवानी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर 15 लाख रुपए दहेज मांगने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले शिवानी से 15 लाख रुपए की मांग कर रहे थे और उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, कार खरीदने के नाम पर भी पहले 5 लाख रुपए मांगे गए थे, जिनमें से 2 लाख रुपए दे दिए गए थे। इसके बावजूद अतिरिक्त रुपयों के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मायके पक्ष का कहना है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर शिवानी ने फांसी लगाई।

शिवानी और लोकेश मौर्य की शादी 3 फरवरी 2026 को हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के महज दो महीने बाद से ही दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया था। उस दौरान रिश्तेदारों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था। घटना वाले दिन दोपहर में भी शिवानी ने अपनी बड़ी बहन से फोन पर बात की थी और सास अनिता तथा पति से विवाद होने की जानकारी दी थी।

गुरुवार रात करीब 8 बजे शिवानी के फांसी लगाने के बाद पति लोकेश ने कम्पेल स्थित ससुराल में घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने वहां हंगामा किया। इसके बाद पति, सास और ससुर घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए। मल्हारगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें