📅 Friday, 09 October 2026 | 02:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,551.41 ▼ -87.29 (-0.12%) • निफ्टी 50: 22,558.10 ▼ -45.00 (-0.20%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,150 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

गौसेवा से बढ़कर कोई दुसरी सेवा नहीं : पालीवाल युवाओं की गौसेवा भक्ति देखने लायक

📅 01 March 2022, 10:51 AM • ✍️ पुलकित पुरोहित, मुकेश जोशी • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गौसेवा से बढ़कर कोई दुसरी सेवा नहीं : पालीवाल युवाओं की गौसेवा भक्ति देखने लायक
गौसेवा से बढ़कर कोई दुसरी सेवा नहीं : पालीवाल युवाओं की गौसेवा भक्ति देखने लायक

इंदौर : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के युवा साथियों सहित कई समाजसेवियों ने प्रति रविवार को गौसेवा आश्रम में पहुंचकर विभिन्न गौसेवा केंद्रो पर पहुंचकर गौसेवा का दायित्व अपने कंधे पर लिया हुआ हैं. इतनी गजब की शक्ति और भक्ति की प्रेरणा इन्हें आराध्य देव श्री चारभुजानाथ गढ़बोर से मिली. समाज के युवा कई अवसरों पर आज हम सबकों गौरवान्वित करते हुए सेवा कार्य में तन-मन-धन से समर्पित होकर निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है, जो काबिले तारीफ भी हैं. 

गौसेवा कार्य में श्री चारभुजानाथ जी गढ़बोर से पधारे श्री रामलाल पालीवाल एवं इंदौर से सर्वश्री मोहनलाल बागोरा, जितेंद्र जोशी, तपन व्यास, पुरुषोत्तम बागोरा (बालक), राजेश बागोरा, विरेन्द्र जोशी, निर्मल जोशी, हरीश व्होरा, अनिल  पुरोहित, कमलेश व्यास, गोरव जोशी, उमेश बागोरा, सुमित बागोरा सहित अन्य गोसेवक मौजुद रहे. इस दौरान गौसेवा करते हुए बीच-बची में मधुर वाणी भजनों की रसपान करते रहे. ऐसा आनंदित माहौल काफी समय बाद देखने और सुनने को मिला. श्री निर्मल जोशी ने कहा कि गौसेवा कर ओमानंद गौशाला में भजन आनंद लिए सभी गोसेवकों ने जय गौमाता की सेवा कर अपने आप को धन्य माना. उक्त जानकारी पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के उत्सव मंत्री श्री पुरुषोत्तम बागोरा (बालक) ने पालीवाल वाणी को दी.

● पालीवाल वाणी ब्यूरो से-पुलकित पुरोहित, मुकेश जोशी...✍️

● पालीवाल वाणी ब्यूरो से-पुलकित पुरोहित, मुकेश जोशी...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें