📅 Sunday, 08 November 2026 | 07:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

बूचा शहर में रूसी सैनिक एक दूसरे को गोली मार रहे : यूक्रेन ने वीडियो जारी कर किया सनसनीखेज दावा

📅 13 April 2022, 11:00 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बूचा शहर में रूसी सैनिक एक दूसरे को गोली मार रहे : यूक्रेन ने वीडियो जारी कर किया सनसनीखेज दावा
बूचा शहर में रूसी सैनिक एक दूसरे को गोली मार रहे : यूक्रेन ने वीडियो जारी कर किया सनसनीखेज दावा

यूक्रेन के बूचा शहर में नरसंहार का आरोप लगने के बाद रूस अपने ही सैनिकों को मार रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में रूसी टैंक एक दूसरे को बम से उड़ाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रूसी सैनिकों को भी उन्हीं के सैनिक गोलियां मार रहे हैं। यूक्रेन की सेना ने वीडियो जारी कर ये दावा किया है। यूक्रेनियन सर्विलांस ड्रोन ने इस वीडियो को रिकार्ड किया है जिसमें कीव शहर के दिमट्रिवका गांव के पास रूसी टैंक एक दूसरे को बम से उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

एक दूसरे को बम से उड़ा रहे रूसी सैनिक

यूक्रेन के मुताबिक वीडियो में ये भी दिख रहा है कि रूसी टैंक अपने ही जवानों को प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार रहे हैं। ये घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब यूक्रेनी सैनिक यूक्रेन की राजधानी को छोड़कर वापस जा रहे थे। सोशल मीडिया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रूसी टैंक दिखाई दे रहे हैं जिनपर V लिखा हुआ है जो रूसी सैनिकों के टैंक पर लिखा होता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रूसी टैंकों का एक झुंड गांव से बाहर निकल रहा है। इस बीच V निशान वाला एक टैंक दूसरे V निशान वाले टैंक पर बम चला देता है जिससे उसके परखच्चे उड़ जाते हैं। 

साथी सैनिकों को मार रहे गोलियां :  इसके अलावा वीडियो में रूसी सैनिक एक दूसरे पर गोलियां चलाते हुए भी नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के बाद से रूसी सेना को काफी जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है। बड़ी संख्या में रूसी टैंक बर्बाद हो चुके हैं।

साथी सैनिकों को मार रहे गोलियां :  इसके अलावा वीडियो में रूसी सैनिक एक दूसरे पर गोलियां चलाते हुए भी नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमले के बाद से रूसी सेना को काफी जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है। बड़ी संख्या में रूसी टैंक बर्बाद हो चुके हैं।

यूक्रेन की एजोब बटालियन ने वीडियो जारी किया है जिसमें दावा किया गया है कि सड़क के किनारे लगे एक रूसी टैंक को उसी की रेजिमेंट के एक टैंक ने बम से उड़ा दिया। दोनों टैंकों पर Z का निशान बना हुआ था। यूक्रेन की आर्म्ड फोर्स के मुताबिक जंग शुरू होने के बाद से रूस के 680 से ज्यादा टैंक बर्बाद हो चुके हैं। रूस के मिलिट्री इंटेलिजेंस ब्लॉग ओरेक्स के मुताबिक यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से रूस के 2000 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं जबकि 460 से ज्यादा टैंक बर्बाद हो चुके हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें