📅 Tuesday, 13 October 2026 | 06:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,033.78 ▲ +561.48 (+0.77%) • निफ्टी 50: 22,721.95 ▲ +201.55 (+0.89%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,100 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

Ram Mandir Inauguration: भारत -कनाडा तनाव के बीच,ट्रूडो सरकार का बड़ा फैसला, राम मंदिर पर कनाडा पीएम का बयान

📅 22 January 2024, 12:04 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Ram Mandir Inauguration: भारत -कनाडा तनाव के बीच,ट्रूडो सरकार का बड़ा फैसला, राम मंदिर पर कनाडा पीएम का बयान
Ram Mandir Inauguration: भारत -कनाडा तनाव के बीच,ट्रूडो सरकार का बड़ा फैसला, राम मंदिर पर कनाडा पीएम का बयान

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आज यानी सोमवार (22 जनवरी) को होने जा रही है. इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस मौके पर देश में नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी जोरदार उत्साह देखा जा रहा है. इसी बीच अमेरिका के पड़ोसी देश कनाडा में भी राम मंदिर को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है. हालांकि, भारत और कनाडा के बीचे रिश्ते बीते साल सितंबर से ठीक नहीं. इसके बावजूद जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने हिंदू आस्था का ख्याल रखते हुए 22 जनवरी को एक विशेष दिन घोषित करने का फैसला लिया है.

कनाडा के ओंटारियो में स्थित ओकविले और ब्रैम्पटन शहरों ने आधिकारिक तौर पर 22 जनवरी को विशेष दिन घोषित किया है. 22 जनवरी के महत्व को देखते हुए ओकविले के मेयर रॉब बर्टन और ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने हिंदू समुदाय की आस्था का मान रखा. उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व पर जोर दिया. उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन को शांति, एकता और सद्भाव के मूल्यों का प्रमाण बताया.

500 वर्षों का इंतजार खत्म

कनाडा के स्थानीय सरकारों ने राम मंदिर से उद्घाटन से जुड़े महत्वपूर्ण अवसर के सम्मान में 22 जनवरी, 2024 को एक विशेष दिन के रूप में मनाने का फैसला किया है. 500 वर्षों के इंतजार के बाद, अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का नेतृत्व करेंगे, जो सदियों पुराने सपनों और आकांक्षाओं की परिणति का प्रतीक होगा.

इस मौके पर देश भर से माननीय लोगों को प्राण प्रतिष्ठा के लिए अमंत्रित किया गया है. वहीं अन्य देशों में भी राम मंदिर को लेकर गजब का उत्साह है. अमेरिका, बुडापेस्ट, ब्रिटेन समेत अन्य देशों में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल है. इस मौके पर ब्रिटेन और अमेरिका पर प्रभु श्री राम के बड़े बैनर लगाए गए हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें