📅 Sunday, 04 October 2026 | 01:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

अमेरिका दौरे पर बोले राहुल गाँधी : मैं मरने से नहीं डरता, दादी-पिता से यही सीखा

📅 02 June 2023, 08:50 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अमेरिका दौरे पर बोले राहुल गाँधी : मैं मरने से नहीं डरता, दादी-पिता से यही सीखा
अमेरिका दौरे पर बोले राहुल गाँधी : मैं मरने से नहीं डरता, दादी-पिता से यही सीखा

अमेरिका. राहुल गांधी देश में चीन के मसले पर सरकार से सवाल पूछते रहे हैं. कई फोरम में उन्होंने कहा है कि चीन भारत के कुछ हिस्से पर कब्जा किये हुए है. एक दिन पहले राहुल स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी भी पहुंचे थे.यहां पर एक छात्र ने राहुल गांधी ने चीन के बारे में सवाल किया था. राहुल ने जवाब देते हुए कहा कि अभी दोनों देशों के बीच स्थिति बेहद कठिन है. उन्होंने हमारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है. आज राहुल गांधी वॉशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में थे. यहां पर भी उन्होंने ऐसा ही बयान दिया.

चीन ने हमारी 15 सौ वर्ग किलोमीटर जमीन दबा रखी

राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने भारत की लगभग 1500 स्क्वायर किलोमीटर जमीन दाबी हुई है. ये इतना क्षेत्र होता है जिनता दिल्ली का एरिया है. यानी चीन ने दिल्ली के बराबर जमीन पर कब्जा किया है. राहुल ने कहा कि ये फैक्ट है. इसमें कुछ भी छिपाने जैसा नहीं है. चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है और ये बिल्कुल पर बर्दाश्त करने वाली बात नहीं है. हालांकि पीएम मोदी इस बात को कोई तवज्जों नहीं देते.

राहुल गांधी केंद्र सरकार पर चीन को लेकर हमलावर रहे हैं. उन्होंने पहले भी चीन को लेकर सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं. वॉशिंगटन डीसी में नेशलन प्रेस क्लब में उसने कई सवाल किए गए. एक जर्नलिस्ट ने पूछा कि जब वो भारत जोड़ो यात्रा पर निकले तो उनका कैसा एक्सपीरियंस था. इसके जवाब में राहुल ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों से संवाद करना चाहते थे मगर इसका जरिया हमें समझ नहीं आ रहा था.

दादी-पिता से यही सीखा…

राहुल ने कहा कि सत्ता पक्ष ने सभी स्वतंत्र संस्थाओं पर कब्जा किया हुआ है. हमारे पास एक ही मौका था कि हम पैदल चलकर लोगों से मिले उनसे सीधे जुड़ें. जान से मारने की धमकियों को लेकर उन्होंने कहा कि मैं कभी भी जान से मारने की धमकियों से विचलित नहीं होता न ही मैं चिंतित होता हूं. एक न एक दिन सबको मरना ही है. मैंने अपनी दादी और पिता से यही सीखा है कि कुछ भी हो आप पीछे नहीं हट सकते.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें