📅 Thursday, 08 October 2026 | 06:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,730 • 🥈 चांदी (1kg): ₹223,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के कई देश खौफ में : WHO ने जताई चिंता

📅 20 August 2023, 02:05 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के कई देश खौफ में : WHO ने जताई चिंता
कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के कई देश खौफ में : WHO ने जताई चिंता

Coronavirus News Today :

एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के कई देश खौफ में हैं. कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जताई है. अमेरिका की डिजीज कंट्रोल एजेंसी ने कोरोना के नए वैरिएंट BA.2.86 का पता लगाया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस नए वैरिएंट BA.2.86 का सर्दियों में फैलने का खतरा है. अमेरिकी डिजीज कंट्रोल एजेंसी CDC इस वैरिएंट को ट्रैक कर रही है. नया वैरिएंट BA.2.86 अमेरिका, इजरायल और डेनमार्क में पाया गया है. BA.2.86 कोरोना के दूसरे वैरिएंट से ज्याद खतरनाक है.

कोरोना वैरिएंट BA.2.86 को लेकर चिंता जताई

आपको बता दें कि WHO ने भी कोरोना के नए कोरोना वैरिएंट BA.2.86 को लेकर चिंता जताई है. WHO कोरोना के 3 वैरिएंट्स को ट्रैक कर रहा है और कोरोना के 7 वैरिएंट्स को मॉनिटरिंग पर रखा है. WHO के मुताबिक  दुनियाभर में कोरोना के नए मामले 80 फीसदी बढ़े हैं. 10 जुलाई से 6 अगस्त 2023 के बीच कोरोना के 15 लाख नए मामले मिले हैं.

जानकारी जुटाने पर हो रहा काम

BA.2.86 वैरिएंट का सर्दियों में फैलने का खतरा काफी ज्यादा हो सकता है. अमेरिकी डिजीज कंट्रोल एजेंसी इस बारे में जानकारी जुटा रही है. बताया जा रहा है कि BA.2.86 कोरोना के दूसरे वैरिएंट से ज्याद खतरनाक हैं.  आपको बता दें कि यूके समेत कई देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. कुछ दिनों पहले ही कोरोना के वैरिएंट (variant) एरिस EG.5.1 ने हेल्थ सेक्टर का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इसे लेकर भारत में भी अलर्ट रहने के कहा गया था. इस नए वैरिएंट को रिसर्चर्स ने काफी खतरनाक बताया था.

अगर हम BA.2.86 की बात करें तो यह अत्यधिक म्यूटेटेड वर्जन्स की लिस्ट में शामिल हो सकता है. यह बिलकुल नया वरिएंट है इस वजह से भी रिसर्चर्स इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं जुटा सके हैं. लिहाजा लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें