📅 Tuesday, 13 October 2026 | 07:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,033.78 ▲ +561.48 (+0.77%) • निफ्टी 50: 22,721.95 ▲ +201.55 (+0.89%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,100 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

इजरायल ने उत्तरी गाजा में तेज किए हमले, कई इलाकों में इंटरनेट ठप

📅 28 October 2023, 01:14 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इजरायल ने उत्तरी गाजा में तेज किए हमले, कई इलाकों में इंटरनेट ठप
इजरायल ने उत्तरी गाजा में तेज किए हमले, कई इलाकों में इंटरनेट ठप

इजरायल :

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, खुफिया जानकारी वाले वीडियो के जरिये दावा किया गया है कि हमास अल शिफा अस्पताल के फ्लोर्स और भूतल दोनों का इस्तेमाल कर रहा है. यह अस्पताल गाजा पट्टी में है. इसमें अस्पताल के विभिन्न विभागों के नीचे हमास के अंडरग्राउंड कॉम्पलेक्स को चिन्हित करते हुए दावा किया गया है.

हमास और इजरायल के बीच जंग शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 को 21वें दिन में पहुंच गई. दोनों पक्षों से मिलाकर अब तक 8,700 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, संभावित जमीनी आक्रमण से पहले इजरायली सेना ने हमास के नियंत्रण वाले गाजा में एक बार फिर छापे मारे. इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट का कहना है कि जल्द ही हमास के खिलाफ जमीनी अभियान शुरू होगा. 

न्यूज एजेंसी एएफपी ने कहा कि शुक्रवार की शाम उत्तरी गाजा में इजरायल के तीव्र हमलों ने इलाके को हिलाकर रख दिया. हमास ने दावा किया पूरे इलाके में इंटरनेट और कम्युनिकेशन काट दिया गया है.

गाजा की इस जंग के कारण क्षेत्रीय तनाव में इजाफा हो रहा है. एक वजह यह भी है कि ईरान समर्थित लड़ाकों की ओर से अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने के बाद यूएस फाइटर जेट्स ने पूर्वी सीरिया के कुछ ठिकानों पर बम बरसाए हैं.

उधर, यूएनआरडब्ल्यूए प्रमुख ने कहा है कि मिस्र के क्रॉसिंग प्वाइंट से ट्रकों में भरकर जो जरूरी सामग्री गाजा में भेजी गई वह बेहद कम है. इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास और आईएसआईएस बीमार हैं और अस्पतालों को आतंक का अड्डा बनाते हैं. आइये जानते हैं इस घटनाक्रम की बड़ी बातें.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को एक ग्राफिक्स वाला वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि हमास और आईएसआईएस बीमार हैं और वे आतंक के लिए अस्पतालों को मुख्यालय में बदल देते हैं. उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, ''हमने अभी इसे साबित करने वाली खुफिया जानकारी जारी की है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें