📅 Monday, 23 November 2026 | 04:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,660 • 🥈 चांदी (1kg): ₹154,300 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

Breaking News : बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा

📅 07 July 2022, 06:37 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Breaking News : बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा
Breaking News : बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आखिरकार गुरुवार को कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पद से हटने की घोषणा कर दी. हालांकि नए नेता का चुनाव होने तक वह प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे. ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ से मिल रही खबरों में पहले ही यह बता दिया गया था कि वे प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गए हैं. जॉनसन (58), ’10 डाउनिंग स्ट्रीट’ के प्रभारी बने रहेंगे, जब तक कि कंजर्वेटिव पार्टी के एक सम्मेलन में नया नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती. पार्टी का सम्मेलन अक्टूबर में होने वाला है.

बतौर पीएम बोरिस जॉनसन में अविश्वास जताते हुए 50 से ज्यादा मंत्रियों और सांसदों ने इस्तीफा दे दिया था. सरकार के खिलाफ अविश्वास इस कदर बढ़ता जा रहा था कि 36 घंटे पहले ही मंत्री बनाए गए मिशेल डोनेलन ने भी इस्तीफा दे दिया. बुधवार शाम तक कैबिनेट के 17 मंत्रियों, 12 संसदीय सचिवों और विदेशों में नियुक्त सरकार के 4 प्रतिनिधियों ने इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने वाले सभी सांसदों और मंत्रियों ने जॉनसन के काम करने के तरीकों, लॉकडाउन पार्टी और कुछ नेताओं के सैक्स स्कैंडल को मुद्दा बनाया है

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल