📅 Thursday, 22 October 2026 | 10:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,244.58 ▼ -465.11 (-0.63%) • निफ्टी 50: 22,632.30 ▼ -179.05 (-0.78%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,440 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,900 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
दिल्ली

महंगी बोतलों में सस्ती शराब भरते पकड़े गए वाइन शॉप के कर्मचारी : खाली शराब की बोतलों से भरा मिला बैग

📅 02 November 2025, 11:35 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महंगी बोतलों में सस्ती शराब भरते पकड़े गए वाइन शॉप के कर्मचारी  : खाली शराब की बोतलों से भरा मिला बैग
महंगी बोतलों में सस्ती शराब भरते पकड़े गए वाइन शॉप के कर्मचारी : खाली शराब की बोतलों से भरा मिला बैग

नई दिल्ली.

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने नरेला के एक मॉल में शराब की दुकान में छापेमारी की है। जहां शराब की दुकान के कर्मचारियों को महंगी ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब और पानी मिलाकर भरते हुए पकड़ा गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

आबकारी विभाग के निरीक्षकों की एक टीम ने सूचना मिलने पर नरेला के मॉल में दिल्ली राज्य औद्योगिक अवसंरचना निगम (DSIIDC) के शराब के ठेके पर छापा मारा। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि टीम को दुकान थोड़ी खुली हुई मिली और उसके अंदर चार लोग महंगी ब्रांड की खाली बोतलों में सस्ती शराब और पानी मिलाकर भरते हुए पकड़े गए। 

टीम को ठेके के बाहर एक गाड़ी भी खड़ी मिली, जिसमें शराब की खाली बोतलों से भरा एक बैग मिला, जिनमें से कुछ बोतलों का इस्तेमाल अवैध रूप से दोबारा भरने के लिए किया जा रहा था। 

अधिकारी ने बताया, 'ठेके के कर्मचारी कबाड़ डीलरों से शराब की बोतलें खरीदते थे और उन पर बार कोड लगाकर उन्हें असली, महंगी शराब बताकर बेचते थे। हमने डीएसआईआईडीसी को इस बारे में बता दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।' 

स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और नरेला थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बोतलें और गाड़ियां जब्त कर ली हैं। उन्होंने कहा कि ठेके से जब्त की गई भरी हुई बोतलों का एक नमूना केमिकल जांच के लिए भेजा गया है और ठेके को सील कर दिया गया है। (भाषा के इनपुट के साथ)

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें