ईरान में वीजा-फ्री एंट्री और नौकरी का वादा : भारतीय नागरिक रोजगार या वीजा फ्री एंट्री जैसे किसी भी प्रस्ताव के भी लालच में न आएं : विदेश मंत्रालय ने जारी की चेतावनी
ईरान में वीजा-फ्री एंट्री और नौकरी का वादा... अब भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को किया सावधान
नई दिल्ली. विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को ईरान यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने लोगों को सतर्क करने की सलाह देते हुए कहा कि हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं। जहां पर भारतीयों को फर्जी रोजगार का लालच देकर ईरान बुलाया गया और वहां पर उन्हें आपराधिक गिरोहों ने किडनैप कर लिया। इन गिरोहों ने बंधक बनाए गए लोगों से फिरौती की मांग की है।
शुक्रवार शाम को विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि भारतीय नागरिक रोजगार या वीजा फ्री एंट्री जैसे किसी भी प्रस्ताव के भी लालच में न आएं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ईरान सरकार केवल पर्यटन उद्देश्यों के लिए ही भारतीयों को वीजा-फ्री एंट्री देती है। रोजगार या अन्य कार्यों के लिए वीजा-फ्री प्रवेश का कोई प्रावधान नहीं है।
अपहरण कर मांगी जाती है फिरौती : मंत्रालय ने बताया कि आपराधिक गिरोह से जुड़े एजेंट भारतीय नागरिकों को फ्री वीजा और नौकरी का लालच देकर उन्हें ईरान बुलाते हैं और वहां आपराधिक गिरोह उन्हें किडनैप कर लेते हैं। इसके बाद पीड़ित लोगों के परिवार से फिरौती की मांग की जाती है।
विदेश मंत्रालय ने जारी की चेतावनी : विदेश मंत्रालय ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो एजेंट रोजगार या अन्य कारणों से वीजा फ्री ईरान में प्रवेश कराने का वादा करते हैं, वह किसी आपराधिक गिरोह से जुड़े हो सकता हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे धोखाधड़ी वाले प्रस्तावों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध ऑफर पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त