कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप : चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 272 जज और ब्यूरोक्रेट्स
नई दिल्ली. कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगातार हमले किए. इसमें कई गंभीर आरोप भी लगाए गए. इसी को लेकर देश की 272 प्रमुख हस्तियों ने खुला पत्र लिखा है. पत्र लिखने वालों में 16 जज, 123 पूर्व नौकरशाह भी शामिल हैं. इसमें 14 राजदूत के नाम भी शामिल हैं. साथ ही 133 सेवानिवृत्त सशस्त्र बल अधिकारियों ने भी पत्र लिखा है.
इस खुले पत्र में इलेक्शन कमीशन के खिलाफ बयानबाजी को लेकर निंदा की गई है. इसमें लिखा कि ‘हम समाज के वरिष्ठ नागरिक इस बात की चिंता जाहिर करते हैं कि भारत के लोकतंत्र पर बल प्रयोग से नहीं, बल्कि उसकी आधारभूत संस्थाओं के खिलाफ जहरीली बयानबाजी की बढ़ती लहर से हमले किए जा रहे हैं. कुछ नेता नाटकीय राजनीतिक रणनीति अपना रहे हैं, जिसके तहत भड़काऊ और निराधार आरोपों का सहारा लेते हैं.
पत्र में लिखा गया कि ‘कभी भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम और उपलब्धियों पर सवाल उठाए गए तो कभी अदालतों, संसद और उसके पदाधिकारियों पर सवाल उठाए गए हैं. उनपर सवाल उठाने के बाद अब इलेक्शन कमीशन की बारी है. उसकी ईमानदारी और प्रतिष्ठा पर षड्यंत्रकारी हमले किए गए.’ राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा गया कि ‘लोकसभा में विपक्ष के नेता ने चुनाव आयोग पर बार-बार हमला किया है. चुनाव आयोग वोटों की चोरी में शामिल रहा है, जिसके उनके पास पुख्ता सबूत हैं.
दरअसल, पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस ने वोट चोरी जैसा गंभीर आरोप लगाया है. इलेक्शन कमीशन के समर्थन में खुला पत्र कुल 272 लोगों ने लिखा है. उनका कहना है कि विपक्ष के नेता और कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत के चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश की गई है. सभी ने पत्र लिखकर कांग्रेस की निंदा की है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेसी सांसदों को आकाशवाणी भवन से हिरासत में : 'सब याद रखा जाएगा'
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली