📅 Thursday, 22 October 2026 | 10:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,440 • 🥈 चांदी (1kg): ₹203,500 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
दिल्ली

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिल्ली बंगले में सुरक्षा बढ़ाई

📅 17 February 2024, 11:20 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिल्ली बंगले में सुरक्षा बढ़ाई
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिल्ली बंगले में सुरक्षा बढ़ाई

नई दिल्ली :

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में जाने की खबरों के बीच उनके दिल्ली स्थित बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ऐसी संभावना है कि वह दिल्ली में आज रात्रि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा से मिल सकते हैं. 

हालांकि कमलनाथ ने अभी तक यह नहीं कहा है कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं. लेकिन राजनैतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि कमलनाथ अपने सांसद पुत्र नकुलनाथ व लगभग 10 से 15 विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं. भाजपा के किसी अधिकृत प्रवक्ता ने भी अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की हैं. लेकिन आज दिनभर कमलनाथ की भाजपा में जाने की चर्चा गरम हैं. देर रात्रि आज कमलनाथ के भाजपा में जाने की स्थिति क्लीयर हो सकती हैं. 

भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं को क्यों मिला बल?

  • सूत्रों के अनुसार कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा में अपने समर्थक नेताओं के साथ भाजपा में जाने को लेकर चर्चा कर चुके हैं. 
  • छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर बायो से कांग्रेस हट गया है, कहें उन्होंने हटा दिया है. इसके अलावा दोनों नेताओं के कई समर्थक भी ऐसा कर चुके हैं.
  • कमलनाथ लंबे समय से कांग्रेस के कार्यक्रमों में नहीं दिख रहे हैं. हाल ही में कांग्रेस से राज्यसभा के उम्मीदवार अशोक सिंह के नामांकन के दौरान भी वह मौजूद नहीं थे.
  • बीते दिनों कमलनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए समय भी मांगा था. 
  • कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं कमलनाथ

    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं, वह करीब 56 साल से राजनीति में सक्रिय हैं. कमलनाथ को इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा भी कहा जाता है. वे 1980 में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने थे. वे छिंदवाड़ा से नौ बार सांसद चुने गए. कमलनाथ की पत्नी अल्का नाथ भी सांसद रह चुकी हैं, वर्तमान में उनके बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से अभी सांसद हैं. कमलनाथ कांग्रेस में कई बड़े पदों पर भी रहे हैं, वे मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य पदों पर रह चुके हैं.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें