📅 Monday, 14 September 2026 | 02:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

यात्रीगण कृपया ध्यान दे! अब स्‍टेशन से ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले दूसरा आरक्षण चार्ट किया जाएगा जारी

📅 07 October 2020, 02:55 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
यात्रीगण कृपया ध्यान दे! अब स्‍टेशन से ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले दूसरा आरक्षण चार्ट किया जाएगा जारी
यात्रीगण कृपया ध्यान दे! अब स्‍टेशन से ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले दूसरा आरक्षण चार्ट किया जाएगा जारी

दिल्‍ली। इंडियन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए रिजर्वेशन रूल्‍स में बदलाव किया है। रेलवे के मुताबिक, अब ट्रेन स्‍टेशन से छूटने के 30 मिनट पहले दूसरा आरक्षण चार्ट भी जारी किया जाएगा। सभी जोनल रेलवे से आए आग्रह के आधार भारतीय रेलवे ने यह कदम उठाया है। इस बदलाव के पीछे मकसद है कि पहले रिजर्वेशन चार्ट के आधार पर खाली सीटों के लिए ऑनलाइन और पीआरएस काउंटरों पर टिकटों की बुकिंग की जा सके। बता दें कि कोविड-19 को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन खुलने से 2 घंटे पहले दूसरा आरक्षण चार्ट जारी करने का अस्थायी निर्णय लिया था।

 

ट्रेनों के लिए ट्रेनों के शेड्यूल या री-शेड्यूल डिपार्चर से 4 घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट जारी किया जाता था। वहींं, दूसरा चार्ट ट्रेन खुलने के 30 मिनट से 5 मिनट पहले जारी किया जाता था। यहीं नहीं, रिफंड रूल के प्रावधानों के मुताबिक बुकिंग हुए टिकटों को इस समयावधि में रद्द भी किया जा सकता था। अब एक बार फिर रेलवे दूसरा टिकट रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन स्‍टेशन से छूटने के 30 मिनट पहले जारी करेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें