BJP-RSS को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने सोमवार को झारखंड के पांकी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने BJP और पीएम मोदी (PM Modi) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में BJP-RSS के लोगों का कोई योगदान नहीं है।
गांधी जी ने जब भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया तब आरएसएस के लोग अंग्रेजों की नौकरी कर रहे थे। आज ये लोग हमें देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक से आता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मुझे पहली बार इस क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला है। मैं भगवान बिरसा मुंडा जी, बाबा तिलका मांझी, वीर बुधू भगत, सिदो-कान्हू की धरती को नमन करता हूं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि INDIA गठबंधन की सरकार संविधान का पालन करते हुए जनता के हित में और उनके उत्थान के लिए काम करती रहेगी। हमारे देश का संविधान डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और पंडित नेहरू की देन है। इस संविधान को अगर किसी ने हाथ लगाया तो हम खामोश नहीं रहेंगे। हम जनता के पास जाएंगे और उनसे संविधान को बचाने के लिए साथ आने की अपील करेंगे।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये आपकी ही मदद है, जिससे नरेंद्र मोदी को बहुमत नहीं मिला और संविधान संशोधन का काम रुक गया। नरेंद्र मोदी हमेशा झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा था कि दो करोड़ नौकरियां दूंगा, काला धन वापस लाऊंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी करूंगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ क्योंकि वो झूठों के सरदार हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी आपका जल-जंगल-जमीन छीनकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देती जा रही है। मोदी सरकार अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपया माफ कर चुकी है, लेकिन गरीबों का एक रुपया माफ नहीं किया। वहीं कांग्रेस सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ रुपया माफ किया था। गरीब लहरों पर पहरे बिठाए जाते हैं, समुंदर की तलाशी कोई नहीं लेता। यही काम आज मोदी सरकार कर रही है। केंद्र सरकार की तलाशी कोई नहीं लेता, दूसरों के यहां ED-CBI की रेड पड़ती रहती है। नरेंद्र मोदी सबको डरा रहे हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। चाहे कुछ हो जाए, हम देश के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा करते रहेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा जब राहुल गांधी अपने भाषण में संविधान दिखाते हैं, तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह इसका भी मजाक उड़ाते हैं। वे कहते हैं कि ये लाल रंग नक्सलवादियों का है। लेकिन नरेंद्र मोदी ने खुद लाल रंग का संविधान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को दिया था। मोदी जी हमेशा ही झूठ बोलकर छोटी-छोटी बातों को बड़ा कर देते हैं, इसलिए मैं उन्हें ‘झूठों का सरदार’ कहता हूं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त