ICICI बैंक ने MCLR रेट में किया बदलाव : कितना पड़ेगा असर EMI पर
नई दिल्ली :
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के ग्राहकों हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है. बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर (MCLR) में संशोधन किया है. बैंक की नई एमसीएलआर दरें 1 जून, 2023 से ही लागू हो गई हैं.
आईसीआईसीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ओवरनाइट टेन्योर के लिए बैंक की एमसीएलआर दर 8.35 फीसदी है. एक महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर दर को 8.50 फीसदी से घटाकर 8.35 फीसदी का कर दिया है और इसने 3 महीने की एमसीएलआर को 15 बेस प्वाइंट से घटाकर 8.55 फीसदी से 8.40 फीसदी का कर दिया है. बैंक ने एमसीएलआर को 6 महीने और एक साल के कार्यकाल पर क्रमशः 5 बीपीएस बढ़ाकर 8.75 फीसदी और 8.85 फीसदी का कर दिया है.
एमसीएलआर में बढ़ोतरी के साथ टर्म लोन पर ईएमआई बढ़ने की उम्मीद है. ज्यादातर कंज्यूमर लोन एक साल के मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट के आधार पर होती है. ऐसे में एमसीएलआर में बढ़ोतरी से पर्सनल लोन, ऑटो और होम लोन महंगे हो सकते हैं.
गौरतलब है कि एमसीएलआर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विकसित की गई एक पद्धति है जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दर निर्धारित करते हैं. उससे पहले सभी बैंक बेस रेट के आधार पर ही ग्राहकों के लिए ब्याज दर तय करते थे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली
विजय कुमार दास की याचिका पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, 237 पर्यावरण मंजूरियों पर SEIAA को मेरिट के आधार पर फैसला लेने की बात
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता