📅 Monday, 28 September 2026 | 05:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
दिल्ली

खुशखबरी : LPG सिलेंडर के दाम घटे : अब आपके शहर में इतने का मिलेगा सिलेंडर : किसे होगा फायदा?

📅 01 September 2025, 10:50 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खुशखबरी : LPG सिलेंडर के दाम घटे : अब आपके शहर में इतने का मिलेगा सिलेंडर : किसे होगा फायदा?
खुशखबरी : LPG सिलेंडर के दाम घटे : अब आपके शहर में इतने का मिलेगा सिलेंडर : किसे होगा फायदा?

नई दिल्ली. LPG Price Cut: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹51.50 की कटौती की गई है। दिल्ली में अब इसका दाम ₹1,580 हो गया है। यह लगातार पांचवीं बार है जब तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर सस्ता किया है, जिससे छोटे कारोबारियों को राहत मिलेगी।

एक बार फिर गैस एजेंसी की ओर से सिलेंडर के दाम (LPG Gas Price Cut) घटाए गए है। इससे पहले अगस्त में भी सिलेंडर के दामों में गिरावट की गई थी। ये बदलाव हर महीने की पहली तारीख को 14 किलो और 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में किया जाता है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सिलेंडर (LPG Price September 2025) की अब क्या कीमत है।

गैस एजेंसी की ओर से एक बार फिर ग्राहकों को खुशखबरी दी गई है। इससे पहले 1 अगस्त में भी गैस के दामों (LPG Gas Price Cut) में गिरावट दर्ज की गई थी। गैस एजेंसी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के रेट (L PG Gas Latest Price) रिवाइज (बदले) किए जाते हैं। ये बदलाव 14 किलो और 19 किलो सिलेंडर में होता है।

हालांकि ये देखा गया है कि गैस एजेंसी ज्यादातर 19 किलो वाले सिलेंडर में बदलाव करती है। 19 किलो वाला सिलेंडर अक्सर रेस्टोरेंट, ढाबे इत्यादि में प्रयोग किया जाता है। वहीं 14 किलो वाला सिलेंडर घरेलू इस्तेमाल के लिए होता है।

14 किलो वाले में कब बदला दाम?

गैस एजेंसी से मिले आंकड़ों की मानें तो 14 किलो वाले सिलेंडर का पिछली बार का दाम 1 अगस्त 2025 का दर्ज किया गया है। 8 अप्रैल 2025 से ही सामान्य दर चल रहा है।  

घरेलू सिलेंडर पर कोई असर नहीं

कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने के बावजूद घरेलू एलपीजी (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹853 है। मुंबई में यह ₹852.5, कोलकाता में ₹879 और पटना में सबसे ज्यादा ₹942.50 प्रति सिलेंडर है।

लगातार पांचवीं बार कटौती

तेल कंपनियों की तरफ से यह लगातार पांचवीं बार है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। इससे पहले 1 जुलाई को 19 किलो सिलेंडर के दाम ₹58 घटाए गए थे। लगातार हो रही इन कटौतियों से कारोबारियों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है।

किसे होगा फायदा?

कमर्शियल सिलेंडर के सस्ता होने का सीधा असर उन छोटे कारोबारियों, रेस्टोरेंट्स और होटल्स पर पड़ेगा जो रोजाना बड़ी मात्रा में गैस इस्तेमाल करते हैं। लंबे समय से बढ़ती गैस कीमतों की वजह से उनका बजट बिगड़ रहा था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें