📅 Thursday, 22 October 2026 | 12:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,218.82 ▼ -490.87 (-0.67%) • निफ्टी 50: 22,629.50 ▼ -181.85 (-0.80%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,700 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
दिल्ली

बिल्डर के खिलाफ खोला मोर्चा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में 600 परिवारों का बुरा हाल

📅 11 June 2025, 01:11 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बिल्डर के खिलाफ खोला मोर्चा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में 600 परिवारों का बुरा हाल
बिल्डर के खिलाफ खोला मोर्चा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में 600 परिवारों का बुरा हाल

नई दिल्ली. ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एटीएस होम क्राफ्ट नोबिलिटी सोसायटी में मंगलवार देर शाम निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है की पूरी रकम देने के बाद भी सोसायटी में सुविधा नहीं मिल रही है। सोसायटी के कई काम अभी भी अधूरे पड़े हैं। इससे लोगों को आए दिन समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं, बिल्डर की तरफ से लगातार सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन बनाने का दबाव डाला जा रहा है, निवासी इसके लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।

सोसायटी के अंदर वर्तमान में 600 परिवार रह रहे हैं, जो कि मेंटेनेंस के अलावा सभी तरह का सुविधा शुल्क देते हैं। उन लोगों का आरोप है कि शुल्क देने के बाद भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। पूर्ण रूप से पानी की व्यवस्था भी नहीं की गई है। हर दिन सोसाइटी में 15 से 20 टैंकर मंगाए जाते हैं जिससे लोग बाल्टी भरकर अपने घरों तक ले जाते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

निवासियों ने आरोप लगाया है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा लगातार अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन बनाने का दबाव डाला जा रहा है। पूर्ण रूप से कब्जा दिए बगैर एओए का गठन कर बिल्डर अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटना जा रहा है। इससे लोगों की समस्या और बढ़ेगी। लोगों ने मांग की है कि पूरा काम करने के बाद ही सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन का गठन हो, जिससे कि लोगों को सभी सुविधाएं मिल सके।

सोसायटी में रहने वाले निवासियों का कहना है कि सोसायटी में क्लब हाउस तो बना दिया गया है, लेकिन उसके अंदर कोई सुविधा विकसित नहीं की गई है। इस वजह से लोगों को जिम समेत कई अन्य सुविधा के लिए बाहर की तरफ रुख करना पड़ता है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डर और निवासियों के बीच लगातार रार बढ़ रही है। आए दिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डर के खिलाफ निवासियों के प्रदर्शन के मामले सामने आते रहते हैं। गत दोनों भी निवासियों ने गौर सिटी 2 में बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

क्लब हाउस में नहीं है कोई सुविधा

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें