📅 Thursday, 22 October 2026 | 04:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,700 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
दिल्ली

Delhi Murder Case : ‘उसका कॉल आया था…’, जिम मालिक नादिर शाह हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टर हाशिम बाबा का बड़ा खुलासा, सुनकर चौंकी पुलिस

📅 12 October 2024, 11:36 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Delhi Murder Case : ‘उसका कॉल आया था…’, जिम मालिक नादिर शाह हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टर हाशिम बाबा का बड़ा खुलासा, सुनकर चौंकी पुलिस
Delhi Murder Case : ‘उसका कॉल आया था…’, जिम मालिक नादिर शाह हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टर हाशिम बाबा का बड़ा खुलासा, सुनकर चौंकी पुलिस

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में बीते महीने हुए जिम मालिक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर हाशिम बाबा ने हत्याकांड से जुड़ी जो बात अपने कबूलनामे में पुलिस को बताई है, वो चौंकाने वाली है।

अनुसार जिम ओनर नादिर शाह की हत्या मामले में गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद, जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा ने कथित तौर पर “जुडिशियल कॉन्फेशन” में कहा है कि इस हत्या के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ था। हाशिम, जिसे पुलिस मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक मानती है, 13 सितंबर को अफगान नागरिक नादिर शाह की हत्या के सिलसिले में अब तक गिरफ्तार किए गए नौ लोगों में से एक है।

जांचकर्ताओं के अनुसार, मामले में शुरुआती पूछताछ के बाद, नॉर्थइस्टकी मंडोली जेल में बंद हाशिम ने अपना “जुडिशियल कॉन्फेशन” दर्ज करने के लिए एक आवेदन दायर किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई ने शाह को मारने के लिए उससे संपर्क किया था।

एक सूत्र ने बताया कि अपने जुडिशियल कॉन्फेशन में, हाशिम ने आरोप लगाया कि लगभग तीन-चार महीने पहले साबरमती जेल में बंद बिश्नोई ने उनसे वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) या इंटरनेट कॉल पर कंटेक्ट किया था और जिम मालिक की हत्या की प्लानिंग पर चर्चा की थी। उन्होंने उनसे कुछ शूटर्स की व्यवस्था करने और उनको सभी तरह की सहायता प्रदान करने के लिए कहा था। मालूम हो कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अगस्त 2023 सेकी साबरमती जेल में बंद हैं।

सूत्रों की मानें तो हाशिम ने कथित तौर पर कहा कि जिम मालिक की हत्या के पीछे कोई विशेष कारण नहीं, बल्कि कई कारण थे। उन्होंने कहा कि बिश्नोई ने अपने एक सहयोगी, रणदीप – जो हरियाणा से है और फिलहाल अमेरिका में रहता है – को शूटरों की व्यवस्था करने और उन्हें हाशिम के सहयोगी, मोहम्मद साजिद से मिलने के लिए भेजने का काम सौंपा था।

सूत्र ने कहा, “बिश्नोई ने दुबई बेस्ड अपने बिजनेस फ्रेंड को रंगदारी नहीं देने पर एक मैसेज भेजने के लिए शाह की हत्या का फैसला किया। साथ ही शाह खुलेआम उनके प्रतिद्वंद्वियों के साथ अपने संबंधों का दिखावा कर रहे थे। यह भी उनकी हत्या का एक कारण था।”

सूत्र ने कहा कि हाशिम ने अपने कबूलनामे में बताया कि शाह एक बिजनस मैन का करीबी सहयोगी था जो दिल्ली में कई कॉल सेंटर चलाता है। कुछ महीने पहले बिश्नोई ने उनसे (व्यवसायी) रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी की मांग मिलने के बाद व्यवसायी ने शाह से संपर्क किया और रंगदारी की रकम पर बातचीत करने की कोशिश की. हालांकि, बाद में यह पता चला कि बिश्नोई को राशि का भुगतान नहीं किया गया था।

इसके अलावा, साउथ दिल्ली स्थित गैंगस्टर रवि गंगवाल के सहयोगी दीपक मद्रासी नाम के एक व्यक्ति को कथित तौर पर कई मौकों पर शाह के साथ देखा गया था। सूत्र ने कहा, “मार्च 2021 में, हाशिम के सहयोगी, शाहरुख ने अन्य लोगों के साथ, कथित तौर पर मद्रासी पर गोलियां चलाई थीं, लेकिन गोली से घायल होने के बावजूद भागने में सफल रहा। शाह से कहा गया कि वो मद्रासी और एक गवाह को अपना बयान बदलने के लिए कहें. हालांकि, मुकदमे के दौरान, दोनों ने ऐसा नहीं किया और अपने बयान दिए।”

गौतलब है कि शाह की कथित तौर पर जीके में उनके जिम के बाहर चार बंदूकधारी हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ये तब हुआ था जब दो पुलिस कर्मी उनके जिम के अंदर उनका इंतजार कर रहे थे। जांच के दौरान, पुलिस को शाह के पास से चारमिले, लेकिन केवल तीन का एक्सेस मिल पाया। पुलिस ने दावा किया कि उन्हें कई कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनमें कुछ दो पुलिसकर्मियों की भी हैं।

मामले में शूटर मधुर मोटा और राजू अभी भी फरार हैं। इसके अलावा, पुलिस को पता चला है कि हमले से पहले शूटर कथित तौर पर जामिया नगर में एक किराए के मकान में रुके थे। उन्होंने पीड़ित और एक प्रमुख नाइट क्लब मालिक, जो दुबई स्थित व्यवसायी का सहयोगी है, की भी रेकी की।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें