Cyclone Yaas : ओडिशा के तटीय इलाकों से टकराया तूफान यास, लैंडफॉल के बाद तेज हवाओं के साथ भारी बारिश
नई दिल्ली । मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 'यास' गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है और यह ओडिशा तटीय इलाकों से टकरा गया है। चक्रवाती तूफान यास का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 8 राज्यों पर दिखने लगा है और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। ओडिशा के भद्रक जिले के धामरा में रिहायशी इलाकों में समुद्र के पानी से बाढ़ आ गया है। चक्रवाती तूफान यास के लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है। इसे पूरा होने में करीब 3 घंटे का समय लगेगा। आईएमडी के अपडेट के अनुसार, यह सुबह 9:30 बजे बालासोर से 30 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया, 'भीषण चक्रवाती तूफान यास बालासोर (ओडिशा) से लगभग 50 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित है। लैंडफॉल की प्रक्रिया सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई। इसके बाद ओडिशा के भद्रक जिले में तेज हवाओं से साथ भारी बारिश शुरू हो गई है।' लैंडफॉल से पहले ही चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas) का तांडव दिखना शुरू हो गया है। ओडिशा के भद्रक जिले में तेज हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त - 'ग्राहक की गलती नहीं तो बैंक देगा पूरा पैसा, मोबाइल तोड़ो और बचो'
एक नवंबर को रामलीला मैदान में लाखों की भीड़ में ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से बर्खास्त करने की घोषणा राहुल गांधी करेंगे
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!