आज काउंटिंग : 24 साल बाद मिलेगा गैर गांधी अध्यक्ष
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की आज काउंटिंग होगी, जिसके नतीजे शाम 3.00 से 4.00 बजे के बीच आने की संभावना है. देश भर के राज्य मुख्यालयों से मतपेटियां मतगणना स्थल यानी कांग्रेस दफ्तर पहुंच चुकी हैं, जहां बुधवार को सुबह 10.00 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी.
पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन सारी मतपेटियों को कांग्रेस मुख्यालय के भीतर बने स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है. पार्टी मुख्यालय में ही मतगणना होगी.
दोनों तरफ से काउंटिंग की निगरानी करेंगे 5-5 एजेंट
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है. दोनों तरफ से 5-5 एजेंट मतगणना की निगरानी करेंगे, जबकि दोनों पक्षों से 2 एजेंट रिजर्व में रखे जाएंगे. इनके अलावा दोनों नेताओं के समर्थक भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे.
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया था कि करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था.
छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं. इस बार पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस चुनाव से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा. इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे. (भाषा इनपुट के साथ)
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली
विजय कुमार दास की याचिका पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, 237 पर्यावरण मंजूरियों पर SEIAA को मेरिट के आधार पर फैसला लेने की बात
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता