आदिशंकराचार्य ने भारतीय पहचान को दिया स्वरूप : अमित शाह
📅 15 January 2026, 09:27 PM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि आदिशंकराचार्य ने भारतीय पहचान स्थापित की और सनातन ध्वज को चारों दिशाओं में बुलंद किया। यह बात उन्होंने आदिशंकराचार्य की गुजराती में प्रकाशित 15 खंडों की ‘ग्रंथावली’ के लोकार्पण के दौरान कही।
अमित शाह ने कहा कि यह ग्रंथावली गुजरात के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने आदिशंकराचार्य को “चलती-फिरती विश्वविद्यालय” बताते हुए कहा कि उन्होंने पैदल पूरे देश की यात्रा की, चार मठों की स्थापना की और ज्ञान परंपरा को सुदृढ़ किया। साथ ही, उन्होंने विभिन्न मतों के बीच उठे प्रश्नों के तार्किक उत्तर देकर सनातन धर्म को मजबूत आधार प्रदान किया।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
₹60 से ₹70 प्रति किलो तक पहुंची कीमत : सिर्फ ₹35 किलो मिलेगा प्याज : मंहगाई ने तोड़ी जनता की कमर गरीबों का प्याज हुआ गरीबों से दूर