📅 Thursday, 22 October 2026 | 06:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,590 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
दिल्ली

एग्जिट पोल से जुड़ी किसी भी डिबेट में शामिल नहीं होगी कांग्रेस : पवन खेड़ा

📅 01 June 2024, 02:06 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एग्जिट पोल से जुड़ी किसी भी डिबेट में शामिल नहीं होगी कांग्रेस : पवन खेड़ा
एग्जिट पोल से जुड़ी किसी भी डिबेट में शामिल नहीं होगी कांग्रेस : पवन खेड़ा

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के बाद शनिवार देर शाम से तमाम न्यूज चैनल पर एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। इसी बीच कांग्रेस ने एक बड़ा ऐलान किया है कि पार्टी एग्जिट पोल के डिबेट में भाग नहीं लेगी।

कांग्रेस नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, "आगामी एग्जिट पोल डिबेट्स में पार्टी द्वारा भाग ना लिए जाने के निर्णय पर हमारा वक्तव्य : मतदाताओं ने अपने मत दे दिए हैं एवं मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। 4 जून 2024 को परिणाम सबके सामने होंगे।"

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नज़रों में परिणाम घोषित होने से पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक अनुमान लगाकर घमासान में भाग लेकर टीआरपी के खेल का कोई औचित्य नहीं है। किसी भी बहस का मकसद दर्शकों का ज्ञानवर्धन करना होता है। कांग्रेस पार्टी 4 जून से डिबेट्स में खुशी-खुशी हिस्सा लेगी।"

गौरतलब है कि शनिवार को लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण में 57 लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे। अंतिम चरण की वोटिंग के बाद देर शाम से एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। 4 जून को लोकसभा और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें