कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश बैंक खातों को फ्रीज करने पर भड़के
नई दिल्ली : (आरएनआई) कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि भाजपा ने प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई सर्जिकल स्ट्राइक जैसी रही।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले हुई ऐसी कार्रवाई दिखाती है कि कांग्रेस को जानबूझकर आर्थिक रूप से पंगु बनाया गया है। उन्होंने डरावना माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि टैक्स टेरर यानी कर आतंक के कारण पार्टी की आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की साजिश की गई है।
रमेश ने भाजपा पर हमला भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मुंबई में है। शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा और नतीजतन आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण पार्टी को अपनी पदयात्रा तय समय से पहले खत्म करनी पड़ी है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त