📅 Thursday, 22 October 2026 | 08:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹204,600 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
दिल्ली

जाति जनगणना से देश का एक्स-रे करेंगे : कांग्रेस नेता राहुल गांधी

📅 13 May 2024, 03:58 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जाति जनगणना से देश का एक्स-रे करेंगे : कांग्रेस नेता राहुल गांधी
जाति जनगणना से देश का एक्स-रे करेंगे : कांग्रेस नेता राहुल गांधी

नई दिल्ली.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी जाति आधारित जनगणना के जरिये देश का एक्स-रे करेगी। उन्होंने कहा कि जब भाजपा उसे टेम्पो वाले अरबपतियों से मिले नोटों को गिन रही है, तब उनकी पार्टी समानता सुनिश्चित करने के लिए जाति आधारित जनगणना कराएगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी की उन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिनमें कहा गया है कि कांग्रेस को अडानी और अंबानी से टेम्पो में भरकर नकदी प्राप्त हो रही है। गांधी ने ह्यएक्सह्ण पर एक पोस्ट में कहा, वे पिछले 10 वर्षों से टेम्पो वाले अरबपतियों से मिले नोट गिन रहे हैं।

हम जाति आधारित जनगणना के माध्यम से देश का एक्स-रे करेंगे और हर वर्ग के लिए समान हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पार्टी का एक विज्ञापन भी साझा किया जो जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर सरकार पर हमला करता है। गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि प्रधानमंत्री को इस बात की सीबीआई या प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने का आदेश देना चाहिए कि क्या अडानी और अंबानी ने उन्हें काला धन भेजा था।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से सामाजिक-आर्थिक जनगणना पर अपने विचार साझा करने के लिए भी कहा है। मालूम हो कि पार्टी ने अपने घोषणापत्र में जातियों-उपजातियों और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आकलन के लिए देशव्यापी सामाजिक-आर्थिक और जाति आधारित जनगणना कराने का वादा किया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें