1 नवंबर से 60 दिनों तक ही की जा सकेगी टिकटों की एडवांस बुकिंग : किन ट्रेनों पर लागू नहीं होगा नया रूल
M. Ajnabee, Kishan paliwal
नई दिल्ली. दिवाली से ऐन वक्त पहले रेलवे ने ट्रेन टिकटों की बुकिंग टाइमिंग में बड़ा बदलाव कर दिया है. रेलवे ने एक अहम फैसला लेते हुए एडवांस टिकट बुकिंग को लेकर कहा कि अब यात्री 120 दिन के बजाय केवल 60 दिन पहले से ही अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे.
यह नया नियम 1 नवंबर 2024 से लागू होगा. लेकिन, क्या आप जानते हैं रेलवे ने यह फैसला क्यों लिया है और यह नियम किन ट्रेनों पर लागू नहीं होगा? रेलवे के नए नियम के अनुसार, 1 नवंबर 2024 से यात्री अपनी यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले तक ही एडवांस में टिकट बुक कर पाएंगे. रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि 60 दिनों की यह अवधि ट्रेन यात्रा की तारीख को छोड़कर मानी जाएगी. हालांकि, 31 अक्टूबर 2024 तक बुकिंग के पुराने नियम यानी 120 दिन की समय सीमा ही लागू रहेगी.
किन ट्रेनों पर नहीं लागू होगा नया नियम
रेलवे ने जानकारी दी है कि कुछ विशेष ट्रेनों, जैसे ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस पर यह नया नियम लागू नहीं होगा. इन ट्रेनों के बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके अलावा, विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों तक की एडवांस बुकिंग की सुविधा पहले की तरह बनी रहेगी, यानी विदेशी यात्रियों पर इस नियम का कोई असर नहीं पड़ेगा.
कैंसिलेशन और रिफंड की समस्याएं बढ़ जाती
रेलवे ने यह भी बताया कि वर्तमान में केवल 13 प्रतिशत यात्री ही 120 दिन पहले टिकट की बुकिंग करते हैं, जबकि अधिकांश यात्री अपनी यात्रा से 45 दिन पहले तक ही टिकट बुक कर लेते हैं. टिकट की एडवांस बुकिंग में इतनी लंबी समय सीमा होने के कारण टिकट कैंसिलेशन और रिफंड की समस्याएं बढ़ जाती हैं. नए नियम से टिकटों की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को लाभ होगा और सिस्टम अधिक पारदर्शी बनेगा.
रेलवे का यह निर्णय त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली टिकटों की मांग और कालाबाजारी की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि यात्रियों को टिकट बुकिंग में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त