आप पार्टी को लगा एक बार फिर झटका : विधायक कांग्रेस में शामिल
📅 25 November 2021, 10:05 PM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
पंजाब : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है. एक और विधायक ने पार्टी छोड़ दी है. रायकोट से आप के विधायक जगतार ज़ग्गा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें कांग्रेस में शामिल करवाया. आप के आधा दर्जन से ज़्यादा विधायक पार्टी बदल चुके हैं. दो हफ़्ते पहले ही भटिंडा ग्रामीण से आम आदमी पार्टी की विधायक रूपिंदर कौर रूबी कांग्रेस में शामिल हुई थीं. इस महीने की शुरुआत में पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान जग्गा सदन में सत्ता पक्ष के साथ आ गए थे, जिससे यह अटकलें शुरू हो गई थीं कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे. उन्होने चन्नी को ’आम आदमी’ बताया था.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!