📅 Monday, 28 September 2026 | 05:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अपराध

पैर दबाने के बहाने बहु को बुलाकर की गलत हरकत

📅 10 July 2021, 03:40 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पैर दबाने के बहाने बहु को बुलाकर की गलत हरकत
पैर दबाने के बहाने बहु को बुलाकर की गलत हरकत

शहर के आदमपुर थाना क्षेत्र से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल पैर दबवाने के बहाने बहू को कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ करने लगा। हैरानी की बात ये है कि जब महिला ने मना किया तो ससुर ने उसके कपड़े फाड़ दिए। मामले को लेकर पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ​केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छेड़छाड़ करने लगा ससुर

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब 9 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उससे मारपीट करने लगे। कई बार पंचायती समझौता भी हुआ। जिसके बाद नवविवाहिता अपने ससुराल लौट आई। बीती रात करीब 11 बजे ससुर ने पैर दबाने के बहाने बुलाया और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

पीड़िता के परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसके ससुर सास और पति उसको दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और उसका पति जानबूझकर घटना से 1 दिन पहले घर से कहीं चला गया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी सास और पति के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें