📅 Friday, 23 October 2026 | 06:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹202,100 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
अपराध

इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक की चाकू गोदकर हत्या : आरोपियों के घर पथराव : भाजपा समर्थक आरोपी गिरफ्तार

📅 06 April 2023, 02:16 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक की चाकू गोदकर हत्या : आरोपियों के घर पथराव : भाजपा समर्थक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक की चाकू गोदकर हत्या : आरोपियों के घर पथराव : भाजपा समर्थक आरोपी गिरफ्तार

इंदौर :

इंदौर में एक ट्रांसपोर्ट संचालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर रात की है. हमलावरों की संख्या 5 थी. इनमें से एक भाजपा नेता का समर्थक है. मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. 

जूनी इंदौर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. इधर बुधवार दोपहर हत्याकांड के आरोपियों के घर पर लोगों ने पथराव कर दिया. इसमें सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. यहां पूरे इलाके में बल तैनात कर दिया गया है.

ACP दिशेष अग्रवाल के मुताबिक घटना खाचरौद ट्रांसपोर्ट की है. यहां संचालक सचिन (36) पुत्र प्रभात शर्मा निवासी लाल गली परदेशी पुरा की मंगलवार रात हत्या कर दी गई. सचिन अपने ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर बैठे थे तभी आरोपी पंकज, राहुल टूडा, मोहसीन, शाहरुख वहां पहुंचे. इनके साथ एक अन्य बदमाश भी था. सभी ने मिलकर सचिन पर चाकू से हमला कर दिया. सचिन को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर सभी बदमाश वहां से भाग गए. ट्रांसपोर्ट कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी सचिन को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले गए. यहां उसकी मौत हो गई. 

पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया है. वहीं एक आरोपी पंकज को हिरासत में ले लिया है. सचिन के भाई जितेन्द्र ने बताया कि पांच माह पहले ही उन्होंने ट्रांसपोर्ट का काम शुरू किया था. उनके मुताबिक आरोपी भी परदेशी पुरा इलाके के रहने वाले हैं. आरोपियों से पहले भी सचिन और जितेंद्र का विवाद हुआ था. विवाद के बाद इन आरोपियों ने सचिन के बड़े भाई जितेन्द्र पर चाकू से हमला किया था. इस हमले में जितेंद्र के हाथ में 17 से ज्यादा टांके आए थे. पुलिस अफसरों के मुताबिक करीब 15 दिन पहले उनके बीच आपसी विवाद हुआ था. जिसमें दोनों पक्षों पर कार्रवाई हुई थी. इसके बाद राहुल टूडा और पंकज ने सचिन को देख लेने की धमकी दी थी.

भाजपा नगर अध्यक्ष का खास समर्थक

जूनी इंदौर पुलिस ने इस मामले में पंकज को हिरासत में लिया है. बाकी हमलावरों को लेकर पूछताछ की जा रही है. पंकज बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का खास समर्थक बताया जा रहा है. पुलिस को उसके मोबाइल में नगर अध्यक्ष रणदिवे के साथ फोटो भी मिले हैं. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें