📅 Saturday, 10 October 2026 | 09:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,800 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अपराध

महिला मित्र पर कमेंट करने के चलते हुई युवक की हत्या : चौंकाने वाली बात आरोपियों में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर भी शामिल

📅 24 December 2025, 01:49 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महिला मित्र पर कमेंट करने के चलते हुई युवक की हत्या : चौंकाने वाली बात आरोपियों में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर भी शामिल
महिला मित्र पर कमेंट करने के चलते हुई युवक की हत्या : चौंकाने वाली बात आरोपियों में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर भी शामिल

इंदौर. 

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र से एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां आरोपियों को एक महिला मित्र पर किए गए कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। जिसमें सिजिंग एजेंट को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया।

दरअसल मृतक की पहचान यश भान के रूप में हुई है। इस हत्याकांड में चारू परदेशी उसके ब्वॉयफ्रेंड रोहित सहित अन्य 2 युवकों के शामिल होने की बात सामने आ रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्नपूर्णा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। जिसमें तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को उज्जैन से हिरासत में ले लिया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों में से एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी कहानी सामने लाने में जुटी हुई है। वही घटना की सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें