सिरफिरे पोते ने त्रिशूल घोंपकर दादी की हत्या
दुर्ग. नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदकट्टी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पोते ने अपनी 77 वर्षीय दादी रुक्मणि गोस्वामी की त्रिशूल से हत्या कर दी.
जानकारी के मुताबिक हत्यारे ने अपनी दादी के सिर पर त्रिशूल मारकर उनकी जान ले ली और फिर नजदीक के शिवलिंग पर उनका खून चढ़ा दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.
बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे यह पता चला है कि पूरा मामला अंधविश्वास से जुड़ा हुआ है. आरोपी खुद को बड़ा शिव भक्त बताता है और उसने खून से “श्री शिवाय नमस्तुभ्यम” भी लिखा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अंधविश्वास के इस पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Meerut Snake Murder Case : अवैध संबंधों ने रची कत्ल की साजिश : 1000 रुपए का सांप और गला घोंटकर हत्या : अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान : कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी-फैसला पूरे देश में एक नजीर बनेगा