📅 Monday, 28 September 2026 | 09:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,480 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,100 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अपराध

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

📅 25 May 2022, 02:01 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर जिले के एक इंटर कॉलेज में कार्यरत एक शिक्षक के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूरा गांव के अरविंद इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत विपिन सिंह ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी हासिल की है। इस मामले में शिक्षक के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि कुमार का स्नातक का अंकपत्र जांच में फर्जी पाया गया है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2021 में कॉलेज में नौकरी हासिल करने वाले सिंह को अब तक भुगतान किया गया वेतन उससे वसूला जाएगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें