📅 Saturday, 26 September 2026 | 05:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अपराध

गुस्से में पति ने पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, मामला दर्ज

📅 16 December 2021, 07:45 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गुस्से में पति ने पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, मामला दर्ज
गुस्से में पति ने पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, मामला दर्ज

अपनी पत्नी के किसी ओर युवक के साथ रहने से गुस्साए पति ने पत्नी के प्रेमी को गाली मार दी। देर रात कच्चा कोट इलाके में हुई इस घटना में विपिन नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

पुलिस ने विपिन के बयान पर गोली मारने वाले छिल्ली नामक युवक व उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में मोहल्ला कच्चा कोट बस्ती निवासी विपिन ने कहा है कि देर रात छिल्ली व उसके दो साथियों ने मिलकर उसे घर के बाहर गोली मार दी, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गया। 

पुलिस व डॉक्टरों के मुताबिक गोली व्यक्ति के कंधे में लगी थी जो कि लगने के बाद दूसरे कंधे तक पहुंच चुकी है। घटना की जांच कर रहे थाना प्रभारी अवतार सिंह व एसीपी वरयाम सिंह का कहना है कि विपिन के बयान के अनुसार उसके इलाके की रहने वाली एक महिला से संबंध थे। इस वजह से महिला के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया है। 

पुलिस ने मामले में विपिन कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी कच्चा कोट के बयान पर छील्ली, अंशु, बिल्लो निवासी अली मोहल्ला के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें